Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा के सम्बन्ध में डीएम ने की विभागवार समीक्षा

ब्यूरो 15-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य की अध्यक्षता मे 14.07.2020 को सायं काल राइफल क्लब सभागार मे सरकारी जमीन, चारागाह, खलिहान, तालाब, सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध तरीके से किये गये कब्जे के सम्बन्ध में विभागवार विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों से उनके विभाग से संबन्धित भूमि पर दबंग व्यक्तियों द्वारा किये गये कब्जे के सम्बन्ध में प्रमाण पत्र लिया गया।

बैठक कुछ विभागो के अधिकारियो द्वारा कब्जा न होने की जानकारी देने पर उन्हे लिखित रूप से प्रमाण पत्र देने को कहा गया। जिलाधिकारी बैठक में स्वास्थ्य, नलकूप, पी डब्ल्यू डी, जिला पंचातय विभाग, जल निगम, मण्डी समिति, वन विभाग, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, ट्यूबवेल, नगर पालिका परिषद, रोडवेज, एन0एच0आई, रेलवे, के साथ-साथ अन्य विभागो से सम्बन्धित भूमि की उपलब्धता एंव उस पर किये गये अवैध तरीके से कब्जे एवं निर्माण के सम्बन्ध मे जानकारी ली। जमीन पर कब्जा है, कि नही उसका प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि ग्राम समाज की खतौनी में जो नम्बर नही है उसे ग्रामवार चेक कराने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक डा0 ओम प्रकाश सिंह ने समस्त क्षेत्राधिकारी एवं उपजिलाधिकारी को जनपद में जितने भी ठेके, मण्डी, टैक्सी स्टैण्ड, बस स्टैण्ड, मछली पालन, स्लाटर हाउस, मीट शाप, मछली मार्केट, आदि की सूची, अवधी, आवंटन स्थल, किन-किन विभागो द्वारा आवंटन किया गया है की सूची थानावार उपलब्ध कराने को कहा है। बैठक में अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सी आर ओ, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, सम्बन्धित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अस्थाई गौशाला का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
Next: डीएम ने प्रचार वाहन गाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.