Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शहीद साथी को दी गयी अंतिम विदाई

संवाददाता 16-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। नगसर थाना क्षेत्र के नगसर नेवाजू राय गांव निवासी शहीद गोविंद कुमार सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को नगर के यमदग्नि परशुराम घाट उर्फ बलुवा गंगा घाट पर लाया गया और पूरे सम्मान के साथ दाह संस्कार किया गया।
शहीद के बड़े भाई विरेंद्र यादव ने बताया कि गोविंंद सिक्किम के गंगटोक इलाके में आर्मी के आर्टिलरी विभाग में नायक पद पर तैनात था। बीते 11 तारीख को अचानक उसकी तबियत खराब हुई। जिसके बाद से उसका इलाज मिलट्री हॉस्पिटल मे चल रहा था। इलाज के दौरान 14 तारीख को उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना जैसे ही घर पर मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। गुरुवार को आर्मी के जवान शहीद गोविंद का शव ले कर नगर के बलुआ घाट पहुंचे। जहां सैनिक सम्मान के साथ साथी को अंतिम विदाई दी गयी। मुखाग्नि उनके पिता विसर्जन सिंह यादव ने दी। शहीद के बड़े भाई बीरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी क्षेत्र के गगरन गांव में वर्ष 2012 मैं भोला यादव की पुत्री पुष्पा यादव से हुई। जिसमें एक 3 वर्ष की पुत्री आराध्या है। वर्तमान समय में पुष्पा गर्भवती है। पति की मौत की खबर मिलने के बाद से उसका रो-रोकर बुरा हाल है। बताया कि वर्ष 2009 में वह सेना में भर्ती हुआ था। इस दौरान शहीद के अंतिम यात्रा में पूर्व मंत्री प्रतीनिधि मन्नू सिंंह, सर्वदेव सिंह यादव, बिरजू सिंह यादव राजेश, अवधेश सुनील, होरीलाल लाल, श्यामसुंदर उपेंद्र, शिवकुमार, राजेंद्र यादव, पूर्व प्रमुख अजय यादव, मुलायम यादव, अनिल यादव, डब्लू यादव, भोला यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रार्थमिक स्वास्थ केन्द्र सहित सरकारी दफ्तर हुआ सील
Next: कवि उपेंद्र अजनबी साहित्य श्रेष्ठ सम्मान से हुए सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.