Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंगा में डूबे युवक का शव बरामद

संवाददाता 17-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के चक्काबाँध गांव स्थित गंगा में शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे दोस्तों के साथ नहाने गया 18 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गयी। साथी को डूबते देख दोस्तो के हाथ पॉव फूल गये तथा तत्काल पुलिस व परिजनों को सूचित किये। मौके पर पहुँची पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से युवक को खोजने में जुटी गई तथा 7:30 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया।
स्टेशन बाजार निवासी मन्नू जायसवाल(18) पुत्र रमेश जायसवाल शुक्रवार को अपने साथियो के साथ चक्काबाध गांव स्थित पम्प कैनाल के पास गंगा में नहा रहा था। गंगा का जल स्तर बढ़ने के कारण वह मुख्य धारा में चला गया और डूबने लगा। साथी संदीप, बेचन व रवि निवासी स्टेशन बाजार की नजर डूब रहे मन्नू पर पड़ी तो उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हे असफलता हाथ लगी। साथीयों ने इस घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी तो मौके पर रेलवे स्टेशन चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय अपने हमराही कांस्टेबल अखण्ड कुमार व विनोद भारती के साथ घटना स्थल पर पहुचे। अपनी मौजूदगी में अनिल,पंकज, टिमालु निवासी चक्काबाध व अवध बिहारी निवासी महुजी चन्दौली के गोताखोर की मदद से युवक को खोजने का कार्य शुरू करावा दिये। कुछ ही देर बाद तहसीलदार आलोक कुमार तथा नपा चेयरमैन एहसान जफर मौके पर पहुंचकर मातहतो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। गोताखोरो की कड़ी मसक्कत के बाद करीब एक बजे युवक का शव बरामद हो सका। सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह मौके पर पहुचे तथा परिजनों को ढ़ाढस बधाया व चन्दौली जनपद के महुँजी गाँव निवासी गोताखोर अवध विहारी का हौसला बढ़ाया तथा परिजनों को हर सम्भव मदद देने का भरोसा दिया। मृतक के साथी संदीप ने बताया कि मन्नू ठीक से तैरने नही जानता था। इसलिए उसको बार बार मना किया जा रहा था कि पानी में आगे मत जाओ लेकिन वह नही माना और गहरे पानी मे चला गया। जिसके बाद उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन तेज धारा में चले जाने की वजह से हमलोग उसे बचा नही सके। इस बाबत चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डेय ने बताया कि स्थानीय गोताखोरो की कड़ी मेहनत से शव को खोज लिया गया है। पोस्टमार्डम हेेतु जिला मुख्यालय भेजा जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अधिकारियों की लापरवाही से किसान त्रस्त – मन्नू सिंह
Next: नाजायज गाजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.