Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नहाने गए युवक की गंगा नदी में डूबने से मौत

संवाददाता 17-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के चक्काबाध स्थित गंगा तट पर शुक्रवार की सुबह करीब 5:30 बजे दोस्तों के साथ नहाने गए युवक की नदी में डूबने से मौत हो गयी। पुलिस शव को गोताखोरों की सहायता से खोजने में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक स्टेशन बाजार के रहने वाले मन्नू जायसवाल पुत्र रमेश जायसवाल (18) शुक्रवार को अपने साथियो के साथ नहाने चक्काबाध गांव स्थित पम्प कैनाल के पास गंगा नदी में नहा रहा था। गंगा का जल स्तर बढ़ जाने की वजह से वह धारा में चला गया और डूबने लगा। पास ही नहा रहे संदीप, बेचन व रवि निवासी स्टेशन बाजार की नजर डूब रहे मन्नू पर पड़ी तो उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह तेज धार में चला गया और डूब गया। लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुचे रेलवे स्टेशन चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डे अपने हमराही कांस्टेबल अखण्ड कुमार व विनोद भारती के साथ घटना स्थल पर पहुचे। अपनी मौजूदगी में अनिल,पंकज, टिमालु निवासी चक्काबाध व अवध बिहारी निवासी महुजी चन्दौली के गोताखोर की मदद से युवक का शव खोज का कार्य शुरू किया। प्रयास जारी है लेकिन अभी तक शव नही मिल पाया है। इस बाबत मन्नू के साथ नहा रह्रा संदीप ने बताया कि मन्नू ठीक से तैरने नही जानता था। इस लिए उसको बार बार मना किया जा रहा था कि पानी में आगे मत जाओ लेकिन वह नही माना और गहरे पानी मे चला गया। जिसके बाद उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन तेज धार में चले जाने की वजह से बचा नही जा सका। इस बाबत चौकी इंचार्ज अनिल कुमार पाण्डे ने बताया कि स्थानीय तैराकों को बुलाकर शव को खोजने का प्रयास किया जा है अभी सफलता नही मिली। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरोना चैम्पियन का करें सम्मान
Next: अधिकारियों की लापरवाही से किसान त्रस्त – मन्नू सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.