Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 576 हुई

ब्यूरो 19-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
गाजीपुर। जनपद में कोरोना वायरस का कहर थमता नही दिख रखा है। प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ो से स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की चिन्ता बढ़ गई है। संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों में कमी लाने के लिए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी कोशिश कर रहा है लेकिन बढ़ते आंकड़े कम होने का नाम नही ले रहे है। रविवार को जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक सहित 69 मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित मिले। जिसमें अकेले नगर के मिश्रबाजार इलाके के 24 है। जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 576 हो चुकी है जबकि कुल मौतों की संख्या सात हो चुकी है। अब तक 376 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जनपद में एक्टिव केस की संख्या 200 के करीब है। रविवार जांच रिपोर्ट में मिश्रबाजार के 17 पुरुषों के साथ ही सात महिलाएं पॉजिटिव पाई गई है। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक, आमघाट गांधी पार्क में दो, नवापुरा में सात, मारकीनगंज में छह, कोतवाली में दो, पीरनगर में तीन, बंशीबाजार और बिरनो ब्लाक के भड़सर का एक-एक पुरुष, लखनऊ के एक अस्पताल से आई रिपोर्ट में गाजीपुर का एक पुरुष, एक पुरुष उपधी, बालापुर, गोसन्देपुर, बड़सरा, कुसुमीकला,जगदीसपुर में एक-एक, पुरुष बकसड़ा, सैदपुर में नौ, आर्दश गांव में एक, चकहसन पहेलिया में दो का शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 14803 संदिग्धों की जांच हो चुकी है। जिसमें से 12075 का रिपोर्ट आ चुका है। जिसमें 11400 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 576 लोग पाजिटिव मिले हैं। अभी भी 2628 लोगों का रिपोर्ट आना शेष है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लॉक डाउन का उल्लंघन करना पड़ेगा महंगा
Next: दिव्यांग फरियादी के साथ पुलिस ने किया दुर्व्यवहार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.