Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आकाशीय बिजली से एक की मौत दूसरा झुलसा

संवाददाता 20-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर फुफुआव गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई जबकि एक किशोर झुलस गया। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस सहित तहसील कर्मीयों ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रामपुर फुफुआंव का रहने वाला जीतू कुमार (14) पुत्र शिवमुनी सोमवार को अपनी माता संजू देवी खेत में रोपनी में मदद कर रहा था कि अचानक आकाशीय बिजली कि चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जबकि उससे कुछ दूर खड़ा एक दूसरा किशोर रामाश्रय (16) पुत्र बालमुकुंद झुलस गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। झुलसा किशोर डेढगांवा चंदौली का रहने वाला है और कुछ दिनों पूर्व अपने नानी के यहां आया था। किशोर जीतू दो बहनों के बीच एक लौता पुत्र था जो कक्षा आठ में पढता था। जिसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पर तहसीलदार आलोक कुमार ने राजस्व कर्मीयों के साथ मौका मुआयना किया और परिजनों का सरकार की ओर से हर संभव मद्द उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। वही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हॉट स्पॉट एरिया के सभी बैंक 29 जुलाई तक बंद
Next: व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए जारी किया गया समय श्रेणी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.