Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बडे़सर गांव का किया तहसीलदार ने समीक्षा

विशेष संवाददाता 21-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। प्रदेश सरकार के निर्देश पर कोरोना संक्रमण एवं संचारी रोग के रोकथाम के लिए तीन दिवसीय अभियान के पहले दिन मंगलवार को ब्लॉक के बड़ेसर गांव में तहसीलदार आलोक कुमार ने पंचायत भवन पर सीडीपीओ, एएनम, आशा, लेखपाल, शिक्षा मित्रों सहित ग्रामीणों संग बैठक कर कोरोना‚ संचारी रोग के प्रति जागरूक किया। वही गांव में साफ सफाई कि समीक्षा की।

बडेसर गांव स्थित पंचायत भवन में तहसीलदार एवं सीडीपीओ एजाज अहमद ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव में साफ सफाई सहित अन्य विषयों कि स्थिति को जाना। जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ गांव में साफ सफाई का जायजा लिया और कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिये। इस दौरान तहसीलदार आलोक कुमार ने कोविड19 एवं संचारी रोग पर नियंत्रण की जानकारी देते हुए साफ-सफाई, मच्छरदानी का प्रयोग, खुले में शौच न जाने, हाथ साबुन से धोने, पानी को ढककर रखने‚ मास्क लगाने‚  हाथ में ग्लव्स लगा‚ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन आदि करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि इंसेफेलाइटिस व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए साफ लगाई करायी जा रही है और समय समय पर छिड़काव भी कराया जा रहा है। वही  संचारी रोगों के साथ कोविड 19 के नियंत्रण सहित वैक्टर जनित बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसको लेकर उपजिलाधिकारी की ओर से प्रत्येक सप्ताह तीन गांव का निरीक्षण किये जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। जिस क्रम में गांव का स्थलीय निरिक्षण किया गया है। इस अवसर पर ग्राम प्रधान नवीन कुमार‚ जय प्रकाश पाण्डेय‚ विजय कुमार पाण्डेय‚ सीमा राम‚ शशिप्रभा गुप्ता‚ संगीता गुप्ता‚ पुष्पा देवी‚ गीतांजी देवी‚ सविता देवी महंगी देवी‚ कश्मीरा देवी‚ प्रेमलता‚ बिन्दु सिंह‚ सरोज सिंह‚ आदि दर्जनों अधिकारी कर्मचारी सहित ग्रामीण मौजूद रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस अधीक्षक ने किया उपनिरिक्षकों का स्थानांतरण
Next: भूजल सप्ताह गोष्ठी का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.