Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भूजल सप्ताह गोष्ठी का हुआ आयोजन

ब्यूरो 21-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य की अध्यक्षता मे भूजल सप्ताह गोष्ठी का आयोजन रायफल क्लब सभागार मे सम्पन्न हुई। भूजल सप्ताह का आयोजन 16 जुलाई से 22 जुलाई तक मनाया जा रहा है।

गोष्ठी मे बताया गया कि आज जनसंख्या के बढते दबाव व पानी की अत्यधिक मांग तथा जल संसाधनों की सीमित उपलव्धता के परिणाम स्वरूप जलापूर्ति एवं उपलव्ध जल की मात्रा के बीच अन्तर बढता जा रहा है। विशेषकर भूगर्भ जल का अनियोजित व असीमित उपयोग किये जाने से एवं विगत कुछ वर्षो से वर्षा मे आयी कमी से कुछ स्थानों पर भूजल स्तर निरन्तर नीचे गिरता जा रहा है। इसी उद्धेश्य की पूर्ति हेतु अधिकाधिक जन सहभागिता बढाने के उद्धेश्य से भूजल सप्ताह मनाया जा रहा है। जनपद मे सैदपुर, मुहम्मदाबाद एवं बाराचंवर विकास खण्ड क्रिटिकल क्षेणी मे है, शेष व्लाक सेफ जोन मे है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन मे कहा कि विकास के दौर के कारण बड़े-बड़े शहर बसाये जा रहे है। पक्की इमारते, पक्की सड़के, पक्के फुटपाथ सीमेन्ट कंकरीट से बना कर खड़े किये जा रहे है जिससे पूरे जमीन के छिद्र बन्द होते जा रहे है। इस प्रकार वर्षा के पानी को धरती मे जाने के सारे रास्ते बन्द कर दिये गये है। वर्षा का लगभग 90 प्रतिशत पानी नदी मे बह जाता है। लगभग 5-10 प्रतिशत ही पानी जमीन के अन्दर जा पाता है। जबकि पहले 70 प्रतिशत वर्षा का पानी बह जाता था 30 प्रतिशत पानी जमीन के अन्दर चला जाता था। अब जमीन के अन्दर वर्षा का पानी कम जा रहा है। दूसरी तरफ जनसंख्या बढने के कारण भूजल की मांग बढती जा रही है इस लिए कुदरत के इस अमूल्य तोहफे को हम सबको मिलकर ईमानदारी से संचय करना चाहिए, क्योकि पानी का एक-एक बूद बहुत किमती है। इस हेतु हमे अपनी आदत मे सुधार करनी चाहिए वरना हम सबसे जरूरी और इंसानी जिम्मेदारी पूरी नही कर पायेगे। आने वाली नस्लो के हम गुनहगार बन जायेगे। गोष्ठी मे नोडल विभाग के अधिकारियों ने भी अपने-अपने विचार/सुझाव प्रदान किये गये। जिलाधिकारी ने नोडल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाय जिससे लोगो मे पानी के संचय के प्रति जागरूकता पैदा हो सके। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय निदेशक सामाजिक बानिकी, लघु सिचाई विभाग, सिंचाई विभाग तथा अन्य सम्बन्धित विभागो के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बडे़सर गांव का किया तहसीलदार ने समीक्षा
Next: श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.