Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संदिग्ध अवस्था में मृत मिला गेटमैन

संवाददाता 22-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेल खंड के दरौली स्टेशन के गेटमैन ड्यूटी के दौरान अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मृत पाया गया। स्टेशन अधीक्षक के सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए विधिक कार्रवाई में जुट गई।

जानकारी अनुसार राकेश कुमार पांडेय 35 वर्ष पुत्र स्व विजय शंकर पाण्डेय निवासी राजातालाब, ब्लॉक रोड, विहिया थाना विहिया जिला भोजपुर, बिहार दरौली रेलवे स्टेशन के समपार फाटक के पास बतौर गेटमैन कार्यरत थे। जो बीते मंगलवार की रात्रि ड्यूटी पर आने के बाद अपने गेट लॉग में अंदर से दरवाजा बंद कर लिए। सुबह देर तक दरवाजा न खुलने के कारण लोगों को अनहोनी की शंका हुई इस पर लोगों ने स्टेशन अधीक्षक को इसकी सूचना दी। रेलवे स्टेशन दिलदारनगर द्वारा मेमो के माध्यम से जीआरपी दिलदारनगर को सूचना दिया। सुचना पर चौकी प्रभारी विष्णु कांत मिश्र चौकी मय हमराह घटनास्थल पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर गेट लॉक में दाखिल हुए और शव को बाहर निकाला। उन्होंनेे इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। मृतक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। परिजनो की मौजूदगी में जीआरपी चौकी इंचार्ज ने पंचायत नामा आदि की विधिक कार्रवाई की। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक दिलदारनगर नफीस अहमद खान ने बताया कि दानापुर मंडल जन कल्याण विभाग द्वारा मृतक के परिवार को बिस हजार रूपये तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराई गई है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रधानाचार्य के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक
Next: कुछ क्षेत्र हुए हाट स्पाट जोन से मुक्त

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.