Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मांगे पूरी नहीं हुई तो ग्राम प्रधान देगे सामूहिक त्याग पत्र-जिलाध्यक्ष

संवाददाता 23-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)।स्थानीय विकास खंड के सभागार में ग्राम प्रधान संगठन ईकाई ब्लाक मरदह की बैठक हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भयंकर सिंह यादव ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए निम्नलिखित पांच बिन्दुओं पर तत्काल प्रभाव से मांग करते हुए जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी के नाम मांग पत्र को खंड विकास अधिकारी शिशिर वर्मा को दिया।जिलाध्यक्ष ने कड़े शब्दों में कहाँ कि मांग पूरी नहीं होगी तो सभी ग्राम प्रधान सामूहिक त्याग पत्र दे देंगे। ब्लाक अध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि मांग पत्र में प्रमुख मुख्य मांगे यह है कि जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत को भेजे गये स्केन थर्मामीटर एवं पल्स मीटर को वापस लेते हुए इस कृत की जांच करते हुए दोषी को दण्डित किया जाए,ग्राम पंचायतो को प्राप्त समस्त संवैधानिक अधिकारों में किसी प्रकार का अनुचित हस्तक्षेप कर उनके अधिकारों को संकुचित करने का प्रयास न किया जाए, समस्त ग्राम पंचायत को सामुदायिक शौचालय एवं पंचायत भवन निर्माण हेतु राज्य वित्त एवं 15 वें वित्त आयोग से इतर आवंटन किये जाने की व्यवस्था की जाए, मरदह ब्लाक के सभी ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा योजना के अन्तर्गत कराये गये पक्के कार्य पुराने का तत्काल भुगतान सुनिश्चित किया जाए। ब्लाक की समस्त ग्राम पंचायत की ग्राम समाज की महत्वपूर्ण भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और क्षेत्रीय लेखपाल की उपस्थिति सुनिश्चित किया जाए।अन्यथा कि स्थिति में यदि उपरोक्त मांगे एक सप्ताह के अंदर नहीं पूरी हुई तो समस्त ग्राम प्रधान सामूहिक रूप से त्याग पत्र देंगे तथा इस अवधि में ग्राम पंचायत में कोई कार्य नहीं करेंगे।इस बैठक में ब्लाक अध्यक्ष अशोक यादव, रामजीत यादव, भोला चौहान, वशिष्ठ शर्मा, रमेश यादव, शिवजन्म राजभर, उदयभान राजभर, रामजन्म राम, रामविलास यादव, विरेन्द्र राम, पुंजेश सिंह, सुरेशचन्द्र यादव, इन्दू देवी, रामबचन यादव, मंजू त्रिपाठी, मुन्ना राजभर, प्रभुनाथ, रामअशीष यादव, लीलावती, वकील, शिवलोचन, गीता गुप्ता, राजीव राजभर, सीमा यादव, प्यारेलाल राजभर, रामबहादुर यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आमरण अनशन पर बैठे माले कार्यकर्ता
Next: वरिष्ठ पत्रकार के हत्यारो को कानपुर की घटना जैसा मिले जबाब-जिलाध्यक्ष उधम सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.