Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

टली प्रवेश परीक्षा

ब्यूरो 24-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Feature Image 2021

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कला स्नातक (बी.ए.) प्रथम वर्ष में प्रवेश आयोजित होने वाली दिनांक 28 जुलाई 2020 की परीक्षा अगले आदेश तक टाल दी गई।

प्रवेश प्रक्रिया के प्रभारी डॉ संजय कुमार सिंह ने इस संबंध में बताया कि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.शरद कुमार की अध्यक्षता में समिति की बैठक में यह निर्णय सर्व सम्मति से शिक्षार्थियों के स्वास्थ्य हित में लिया गया। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों एवं संक्रमण एवं संक्रमितों की संख्या में वृद्धि ने दुनिया को तनाव दे रखा है। हमारे महाविद्यालय से संबद्धता के लिए इच्छुक कोई भी छात्र छात्रा इसकी चपेट में न आ जाए इसी के मद्देनजर यह निर्णय लिया जाना समय की माग थी।
 प्रवेश परीक्षा की तिथि आने वाले दिनों में सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुरूप जारी की जाएगी जिसकी सूचना महाविद्यालय की वेव साइट, सूचना पट्ट,स्थानीय वेव न्यूज,समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया नेटवर्क पर प्रकाशित की जाएगी।बैठक में डॉ. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री, डॉ.अरुण कुमार, सत्य प्रकाश सिंह,मनोज  कुमार सिंह,कमलेश प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विकास खण्ड के ग्राम प्रधानों ने काली पट्टी बांध कर जताया विरोध
Next: सरकार की गाइड लाइन के अनुसार मनाये पर्व– तनवीर रजा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.