Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सीएमओ ने होटल प्रबंधक और कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण

ब्यूरो 25-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। कोविड-19 संक्रमितों के होटल आइसोलेशन के लिए शासन ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं जिसके तहत मरीज को प्रतिदिन 2000 रुपये 10 दिनों के लिए होटल प्रबंधन को एकमुश्त जमा करना होगा साथ ही 2000 रुपये इलाज के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को देय होगा।

इसी को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जी सी मौर्य और जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ उमेश कुमार द्वारा चिन्हित किए गए होटल अवध पहुंचकर उनके प्रबंधक और होटल कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जी सी मौर्य ने बताया कि होटल में यदि कोई भी कोरोना पॉजिटिव मरीज जाता है तो उन्हें होटल आइसोलेशन के सारे निर्देश आपके द्वारा बताएं जाएं। उसके पश्चात होटल आइसोलेशन के लिए शासन के द्वारा निर्धारित किए गए शुल्क 2000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 10 दिनों का 20000 रुपये और 2000 रुपये चिकित्सा के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी के यहां या होटल के काउंटर पर जमा करने के पश्चात उन्हें कमरा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भर्ती होने वाले मरीजों को होटल प्रशासन के द्वारा सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम की चाय व बिस्किट और फिर रात्रि भोजन प्रदान किया जाए। लेकिन यह सभी सामग्री उन्हें डिस्पोजल में दी जाए और उनके कमरों से सफाई के पश्चात निकाले गए कचरे को किसी एक स्थान पर रखा जाएगा जिसे डिस्पोजल करने वाली संस्था आकर उस सामग्री को अपने साथ ले जाकर डिस्पोजल करेगी।
प्रशिक्षण के दौरान जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि होटल में कार्य करने वाले कर्मचारी प्रत्येक दशा में ग्लब्स, मॉस्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे। इसके साथ ही हाथों को सैनिटाइज करने से पूर्व दोनों हाथों को साबुन से अच्छी तरह जिसके लिए कर्मचारियों को ‘सुमन के’ हाथ धोने की प्रक्रिया बताई गयी। उन्होंने बताया कि पहले दोनों हाथों को सीधा, फिर उल्टा, मुठ्ठी, अंगूठा, नाखून, कलाई को रगड़ कर 20 सेकंड तक रगड़े उसके पश्चात साफ पानी से हाथ धो लेने के पश्चात हाथों को सैनिटाइजर से सैनिटाइज करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जनपद के 151 नवनिर्मित आंगनवाड़ी केन्द्रो का प्रभारी मंत्री ने किया लोकार्पण
Next: शोक सभा का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.