Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एई व जेई के वेतन से पानी टंकी के टूटे फर्श व चहारदीवारी के निर्माण कराने का डीएम ने दिया निर्देश

ब्यूरो 28-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने मंगलवार को विकास खण्ड रेवतीपुर के ग्राम पंचायत कालूपुर मे पेयजल परियोजना के तहत बनाये गये पानी कीे टंकी का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पानी टंकी के चारो तरफ बनाये गये चहारदीवारी क्रैक पायी गयी एवं टंकी के नीचे बनाये गये फर्श भी टूटा मिला। जिसे देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ए0ई0 चन्द्रभान यादव एवं जे0ई0 सुनील के वेतन से रिकवरी का निर्देश दिया तथा उनके वेतन से ही चहारदीवारी एवं फर्श का मानक के अनुरूप गुणवत्ता मरम्मत कार्य कराने का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि ए0ई0 चन्द्रभान यादव का वेतन आहरण तब तक न किया जाय जब तक कि यहां मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण न हो जाय।जिलाधिकारी ने पानी कीे टंकी से विछाये गये 8.9 किमी0 पाईप लाईन की जानकारी ली तथा मौके पर स्वयं खुदवाकर चेक किया जिसमे पाया गया कि पाइप लाईन को मानक के अनुरूप नही विछाया गया है। जिसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए उचित गहराई में बिछाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त उन्होने गांव मे लगाये गये खड़न्जा, सी0सी0 रोड जो जर्जर अवस्था मे थे,को सही कराते हुए चलने योग्य बनाने का निर्देश दिया। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता जल निगम उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आबादी के सापेक्ष कम हो रहे जॉच
Next: 13 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजटिव

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.