Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 28-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक रायफल क्लब सभागार मे सम्पन्न हुई।

बैठक मे जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया है कि प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना मे अनुसूचित जाति सबप्लान के अन्तर्गत सभी नागरिको को सामाजिक सुरक्षा विशेषकर अनुसूचित जाति के लिए आय व अन्य असमानताओं को कम करते हुए उनके सामाजिक, आर्थिक,शैक्षिक एवं न्यूनतम आवश्यकताओं की पूर्ति के उद्धेश्य से वर्ष 2011 के जनगणना एवं क्षेत्र दृष्टिकोण के आधार पर 50 प्रतिशत से अधिक अनुसूचित आबादी वाले गांव मे निवासरत अनुसूचित जाति व्यक्त्यिों को सामान्य आबादी के समकक्ष लाने के उद्धेश्य से केन्द्र प्रायेाजित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना का संचालन किये जाने हेतु गांवों का चिन्हिकरण तथा उनके समग्र विकास का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक मे आदर्श ग्राम का वीजन, योजना का उद्धेश्य, सामाजिक-आर्थिक संकेतो मे सुधार, योजना का क्रियान्यवन निगरानी योग्य सांकेतक कार्य निति, गैप फिलिंग आदि के सम्बन्ध मे विस्तार से जानकारी दी गयी। बैठक मे बताया गया कि प्रधानमंत्री ग्राम येाजना के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा जनपद मे 20 ग्राम पंचायत चयनित किये गये है। चयनित ग्रामो मे योजना के उद्धेश्यों की पूर्ति हेतु 10 कार्य क्षेत्रों मे कराये गये कार्यो पर सम्बन्धित विभागो के भौतिक सत्यापन का रिपोर्ट प्रस्तुत न करने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा समस्त विभागों के अधिकारियो को भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। जिसके बाद ही जिला अभिसरण समिति द्वारा अनुमोदित किया जायेगा। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऐतिहासिक सालाना उर्स स्थगित
Next: प्रबन्धक के आवास पर हुआ शोक सभा का आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.