Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जानकारी से भरा रहा विधिक जागरूकता शिविर

संवाददाता 29-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

ज़मानियां। क्षेत्र के सरायमुराद अली गांव स्थित पंचायत भवन में बुधवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। तहसीलदार आलोक कुमार ने कानून के दायरे में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की सलाह दी।
तहसील विधिक सेवा समिति के पदेन सचिव तहसीलदार आलोक कुमार ने कोरोना महामारी के बारे में विस्तार से कानूनी जानकारी दी और सरकार के गाइड लाइन का पालन करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बच्चा जब पैदा होता है तभी कानूनी प्रक्रिया से जुड़ जाता है। इसलिए सभी को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की जरूरत है। कहा कि अपने अधिकार और कानून के बारे जानते रहेंगे तो कभी अदालतों की शरण नहीं लेनी पड़ेगी। कानून को परिभाषित करते हुए कहा कि अच्छे मार्ग पर चलना और अनुशासन में रहना ही कानून है। विधिक सेवा प्राधिकरण के उद्देश्य की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई गरीब व्यक्ति धनाभाव के चलते अपने मुकदमे की पैरवी नहीं कर पा रहा है या उसे वकील नियुक्त करने में परेशानी आ रही है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदन कर सकता है कुछ औपचारिकताओं को पूर्ण करने के बाद उसे प्राधिकरण की ओर से वकील मुहैया कराया जाता है। इसके साथ ही विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से कानूनी चर्चा की गयी। इस अवसर पर पेशकार शैलेंद्र कुमार सिंह‚ क्षेत्रीय लेखपाल विनय दुबे, प्रधान रामजी पासी आदि के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिली लावारिस बाइक
Next: त्योहार को मनाने में सरकार द्वारा जारी की गयी गाईड लाईन का उलंघन होेता है तो उसके विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.