Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

त्योहार को मनाने में सरकार द्वारा जारी की गयी गाईड लाईन का उलंघन होेता है तो उसके विरूद्ध होगी कड़ी कार्यवाही-डीएम

ब्यूरो 29-07-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। आगामी ईद उल अजहा एंव रक्षाबंधन के त्योहारो को देखते हुए शान्ति समिति की बैठक राइफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी का संक्रमण लगातार बढता जा रहा है जिसको देखते हुए त्योहारों कोे बडे ही सजगता के साथ मनाने को कहा इसके साथ ही लोग सोशल डिस्टैसिंग का पालन भी प्रत्येक दशा में करेगे। अगर किसी के द्वारा त्योहार को मनाने में भारत सरकार/उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गयी गाईड लाईन का उलंघन होेता है तो उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। नगरीय क्षेत्रो में स्वच्छता को लेकर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को प्रत्येक सप्ताह दो दिन स्वच्छता अभियान चलाकर गली, मुहल्ले व नालियों को साफ-सफाई एंव सेनेटाईजेशन का निर्देश दिया गया है। हास्ट स्पाट एंव कन्टेनमेंट जोन में बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति बाहर नही निकलेगा साथ ही कोई भी दुकानदार बिना मास्क व दासताना के कोई भी सामान की बिक्री नही करेगा । दुकानदार यह भी सुनिश्चित कर ले कि अगर कोई व्यक्ति बिना मास्क के सामान लेने आता है तो उसे सामान न दे। जिलाधिकारी ने होम आईसोलेशन के सम्बन्ध मे बताते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति होम आईसोलेशन में गया है उससे प्रतिदिन कन्ट्रोल रूम के दूरभाष से फोन कर दिन में दो बार उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। उन्होने निर्देेश दिया कि जो व्यक्ति होम आइेसोलेशन में झूठे तथ्य देकर होम आईसोलेशन में जाने की कोशिश करता है या होम आईशोलेशन में रहकर घर से बाहर जाने की कोशिश करता है तो उसे एल-1 अस्पताल में भर्ती करते हुए उसके विरूद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि ईद उल अजहा के त्योहार पर किसी भी जानवर की कुर्बानी सार्वजनिक स्थान पर नही किया जायेगा। कुर्बानी लोग अपने-अपने घरो में करेगे। प्रतिबंधित जानवरो/बडे़ जानवारो की कुर्बानी पर प्रतिबंध रहेगा। बकरीद की नमाज लोग अपने-अपने घरो मे पढेगे तथा सोशल डिस्टैसिंग का पालने करेगे। बैठक मे अपर जिलाधिकारी वि0रा0 राजेश सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रभाष कुमार, पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण), अधिसाशी अधिकारी मंशा राम वर्मा, अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी विभिन्न धर्माे के धर्म गुरू तथा व्यापार मण्डल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जानकारी से भरा रहा विधिक जागरूकता शिविर
Next: इच्छुक कृषक सोलर पम्प हेतु ऑन लाईन पंजीकरण कराकर लाभ प्राप्त करे

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.