Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भाजपा नेता पर अभद्र टिप्पणी करना युवक को पड़ा महंगा

संवाददाता 05-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। अभद्र टिप्पणी व माहौल ब‍िगाड़ने की कोश‍िश में एक पर एफआइआर करके गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पूरे देश में जश्न का माहौल था तो वहीं दूसरी ओर मंगलवार की देर शाम को सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मरदह पुलिस ने एक के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

आरोपी ने फेसबुक पर अभद्र टिप्‍पणी की थी। जिसको वायरल होते ही हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं की नजर पड़ी तो तुरंत इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी अमित सिंह को दी जिसके बाद जिलाध्यक्ष ने तुरंत देर रात नामजद तहरीर पुलिस को दी,पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी तलाश में जुट गयी थी।बुधवार की सुबह 11 बजे आरोपी को उसके घर से पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ किया जिसने अपना अपराध कबूल किया जिसके बाद मोबाइल फोन को जब्त कर संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। मरदह थानाध्यक्ष शरदचंद्र त्रिपाठी ने बताया कि थाना क्षेत्र के दानवपुरा छोटका मरदह गांव निवासी राहुल यादव उम्र 20 वर्ष पुत्र विनोद यादव जो सीएम व श्रीराम जन्मभूमि पूजन को लेकर अभद्र टिप्‍पणी की थी। यही नहीं फेसबुक पर भगवान श्रीराम व भाजपा नेता संबित पात्रा के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्‍पणी की थी। इससे जनमानस में आक्रोश पैदा हो गया था और शांति व्‍यवस्‍था बिगड़ने की आशंका प्रबल हो गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ आइटी एक्‍ट समेत अन्‍य धाराओं में रिपोर्ट लिखी गई है।आरोपि ने मुख्‍यमंत्री पर अभद्र टिप्‍पणी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष शरदचंद्र त्रिपाठी,उप निरीक्षक नागेश्वर तिवारी,योगेन्द्र पाल,चन्द्रशंकर मिश्र, कांस्टेबल रामजीत अंकित साहू शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष व विधायक
Next: पूर्व संचार मंत्री के क्षेत्र में बिजली जाते ही मोबाइल बन जाता है खिलौना

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.