Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद में 6700 परीक्षार्थी बी0एड0 प्रवेश परीक्षा में होगे सम्मलित

ब्यूरो 06-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी0एड0 (द्विवर्षीय)-2020-22/ 09 अगस्त 2020 रविवार को जनपद में सुचितापूर्ण, नकलविहीन, सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य की अध्यक्षता में बैठक राईफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि बी0 एड0 प्रवेश परीक्षा रविवार को दो पालियो में आयोजित होगी। परीक्षा प्रथम पाली में पूर्वान्ह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपरान्ह 02 बजे से सायं 05 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा को सम्पन्न कराने हेतु जनपद को तीन जोन में विभक्त किया गया है । जिसमें 15 सेक्टर मजिस्ट्रेटो की तैनाती की गयी है। जनपद में 6700 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मलित होगे। जिलाधिकारी ने परीक्षा से पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्रो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए वहा की सारी मूलभूत सुविधाएँ/व्यवस्थाऍ चेक कर ले। केन्द्रो पर कोविड-19 से बचाव हेतु जो भी गाईड लाईन है उसका प्रत्येक दशा में पालन किया जाये। प्रत्येक परीक्षा केन्द्रो पर दो गेट बनाया जाये, वहां पेयजल, सेनेटाईजर, टैम्परेचर मशीन,पल्स आक्सीमीटर तथा कम से कम चार पी पी ई किट अवश्य रखा जाये। परीक्षा प्रारम्भ होने से पूर्व यानी की प्रथम पाली एवं द्वितीय पाली से पूर्व कक्षो का सेनेटाईजेशन प्रत्येक दशा में करा लिया जाये। परीक्षा को सम्पन्न कराने में लगे अधिकारी एवं कर्मचारी मास्क, हैण्डग्लब्स, एंव सेनेटाईजर का प्रयोग प्रत्येक दशा में करते हुए छात्रो को गेट पर प्रवेश के दौरान मास्क, सेनेटाईजर की व्यवस्था की जाये। दोनो पालियो की परीक्षा सी सी टी वी के निगरानी में सम्पन्न होगी। परीक्षा केन्द्रो पर मोबाईल, इलेक्ट्रानिक्स डिवाईस एंव अन्य नकल कराने की वस्तुऍ, पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्येक केन्द्र पर दो पर्यवेक्षक नामित है जिनकी उपस्थिति में ही प्रश्न पत्र खोले जायेगे। जिन परीक्षा केन्द्रो पर 500 से अधिक छात्र है वहां 02 तथा 300 छात्रो पर एक केन्द्र व्यवस्थापक अतिरिक्त लगाये जायेगें। पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। परीक्षा केन्द्रो के पॉच सौ मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। विद्यालय परिसर में कोई भी अनजान व्यक्ति उपस्थित नही रहेगा, विद्यालय की लाईब्रेरी शील रहेगी, आस-पास कोई भी फोटो स्टेट की दुकाने न खोली जाये और ऐसी वस्तुएॅ जिनसे नकल की सम्भावना हो मौजूद न रहे, यह प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कर लिया जाये। उन्होने बताया कि हमारा जनपद एडिसनल सेन्टर के रूप में है। परीक्षा को एक आदर्श परीक्षा के रूप मे सफल बनाकर जनपद का नाम गौरवांन्वित करते हुए आगे भी बड़ी परीक्षाओ को कराने में सहयोग प्रदान करेगें। परीक्षा में कही से किसी प्रकार की नकल की शिकायत न मिले जिससे जनपद की गरिमा पर दाग लगे इस हेतु परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एंव सुचितापूर्ण सम्पन्न कराना हमारा परम कर्तव्य है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बी एड प्रवेश परीक्षा को सम्पन्न कराने हेतु शासन द्वारा जारी गाईड लाईन की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) राजेश कुमार सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, समस्त सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट/समस्त उपजिलाधिकारी, जिला विद्यालन निरीक्षक, एवं अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित थें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्तनपान कराने से कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं-डॉ उमेश कुमार
Next: कोरोना पाजिटिव केस प्राप्त न होने पर कई क्षेत्र हॉट स्पाट से हुए मुक्त

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.