Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्तनपान कराने से कोरोना संक्रमण का खतरा नहीं-डॉ उमेश कुमार

ब्यूरो 06-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। कोविड-19 के दौरान मौजूदा समय में धात्री माताएँ यदि कोरोना पॉज़िटिव हैं तो स्तनपान कराने से संक्रमण होने का कोई भी खतरा नहीं है। बहुत सी माताओं का सवाल है कि ऐसे समय में क्या वह नवजात को स्तनपान करा सकती हैं या नहीं, क्योंकि उन्हें डर है कि नवजात भी स्तनपान की वजह से कोरोना की चपेट में न आ जाए। इसके बारे में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ उमेश कुमार ने माताओं की समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया है और इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी है।

डॉ उमेश कुमार का कहना है कि वर्तमान परिवेश में यदि कोई मां कोविड-19 पॉज़िटिव है तो वह भी अपने बच्चे को स्तनपान करा सकती है। इसके लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यूएचओ) ने भी सिफ़ारिश की है, उसका कहना है कि मां के दूध से बच्चे को कोरोना होने होने की बहुत कम संभावना है। यदि मां कोरोना पॉज़िटिव हो जाती है और दूध पिलाना छोड़ देती है तो ऐसे में बच्चे के जीवन पर खतरा ज्यादा है और कुपोषण के साथ ही अन्य दूसरे प्रकार की बीमारी और हाइपोथर्मिया के शिकार होने की भी संभावना है।
डॉ उमेश कुमार ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक स्टडी में बताया है कि कोरोना पॉज़िटिव 43 महिलाओं के दूध की जांच की गयी तो मात्र तीन महिलाओं के दूध में कम मात्रा में कोविड-19 के लक्षण पाए गए। उनमें से मात्र एक बच्चा में कोविड-19 का वायरस पाया गया। ऐसे में कोविड-19 से पीड़ित मां अपने बच्चे को स्तनपान कराती रहें। लेकिन स्तनपान कराते समय बहुत सी सावधानियां बरतने की आवश्यकता है जैसे स्तनपान कराने से पहले अपने हाथों और स्तनों को अच्छी तरह से धो लें और मास्क का प्रयोग जरूर करें। उन्होने बताया कि किसी भी परिस्थिति में मां अपने नवजात को स्तनपान कराती रहें जिसका फायदा मां को भी मिलता है। माताओं को ब्रेस्ट कैंसर, ओवेरियन कैंसर होने की संभावना कम होने के साथ ही मधुमेह आदि रोगों की भी संभावना कम हो जाती है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: युवा कांग्रेस संगठन का विस्तार बैठक सम्पन्न
Next: जनपद में 6700 परीक्षार्थी बी0एड0 प्रवेश परीक्षा में होगे सम्मलित

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.