Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अपर मुख्य सचिव गृह ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का किया स्थलीय निरीक्षण

ब्यूरो 09-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। अपर मुख्य सचिव गृह, सूचना व मुख्य कार्यपालक अधिकारी यू पी डा अवनीश कुमार अवस्थी ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पैकेज-8 का स्थलीय निरीक्षण व पैकेज 7 व 8 के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कैम्प आफिस पूर्वाचल एक्सप्रेस वे परियोजना कासिमाबाद मे ली।

9 अगस्त 2020 को अपर मुख्य सचिव गृह सूचना व मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीडा अवनीश कुमार अवस्थी दोपहर 03 बजे हवाई मार्ग से राजकीय हेलीकॉप्टर के द्वारा ग्राम बुढ़नपुर तहसील कासिमाबाद में बनाए गए कैंप ऑफिस पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना पैकेज 7 व 8 पर पहुंचकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने प्रेस प्रतिनिधियों से मुलाकात कर बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे गाजीपुर के हैदरिया से लखनऊ के चांदसराय तक कुल 340 किलोमीटर लम्बे 6 लेन के पूर्वाचल एक्सप्रेस वे का जनपद गाजीपुर में लगभग 52 किमी का हिस्सा बनाया जा रहा है। इस एक्सप्रेस-वे का कार्य बहुत ही तेजी से चल रहा है अब तक लगभग 52 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुके हैं। आज जनपद मऊ व जनपद गाजीपुर के कार्यों का निरीक्षण किया गया है। उन्होने बताया की लखनऊ में रिंग रोड बन जाने के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस वे जनपद गाजीपुर से लखनऊ होते हुए आगरा एक्सप्रेस-वे से दिल्ली तक का सफर तय करेगी। ग़ाज़ीपुर से लखनऊ 06 घन्टे के सापेक्ष मात्र तीन से साढ़े तीन घंटो मे ही पहुच जायेगे। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री का आदेश है कि इसे हर हाल में माह दिसंबर 2020 या जनवरी 2021 तक पूरा करें। उन्होने बताया की पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में अभी तक जितने भी जमीनी विवाद थे सारे विवादों का निस्तारण कर लिया गया है। हमारी कोशिश रहेगी कि माह दिसंबर 2020 या जनवरी 2021 तक पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सड़क के मेन पोर्शन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सड़क के क्वालिटी जांच की जिम्मेदारी राइट कंपनी को दी गई है। औद्योगिक कॉरिडोर के लिए उद्योग विभाग द्वारा कार्य योजना तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य, जिला अधिकारी मऊ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, मुख्य राजस्व अधिकारी, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण),यू पी डा से संबंधित अधिकारी व कार्यदाई संस्था के अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरोना जांच कैम्प का हुआ आयोजन
Next: युवाओं ने गॉव की गलियों व नालियों की सफाई का उठाया बीड़ा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.