Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत 6.61 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

ब्यूरो 10-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जनपद में बाल स्वास्थ्य पोषण माह के प्रथम चरण का आयोजन 12 अगस्त से 5 सितम्बर तक किया जायेगा। अभियान के दौरान 09 माह से 05 वर्ष तक के कुल 6.61लाख बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बाल स्वास्थ्य पोषण अभियान को सफल बनाने के लिए माइक्रो प्लान बना लिया गया है साथ के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को विटामिन ए की खुराक भेज दिया गया है ताकि शुरू होने वाले बाल स्वास्थ्य पोषण में कार्यक्रम को अमली रूप दिया जा सके और बच्चों को विटामिन ए की खुराक से आच्छादित किया जा सके।

एसीएमओ और सर्विलांस अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि ने बताया कि स्वास्थ्य एवं बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सहयोग से संचालित बाल स्वास्थ्य पोषण माह विटामिन-ए सम्पूर्ण कार्यक्रम टीकाकरण का एक अभिन्न अंग है जो प्रतिवर्ष दो चरणों में जून और दिसम्बर महीने में टीकाकरण सत्रों पर आयोजित किया जाता है। इस बार कोरोना के चलते यह कार्यक्रम लेट से शुरू हुआ है लेकिन इस दौरान पूरे महा चलने वाले कार्यक्रम में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत कार्यक्रम संपन्न होगा।

उन्होंने बताया कि एक माह तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों में रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि,मृत्यु दर में कमी लाना. रतौंधी एवं कुपोषण से बचाव तथा बच्चों को विटामिन ए की खुराक के साथ-साथ उनको क्या-क्या पोषण आहार दिए जाए इसके प्रति जागरूक किया जाएगा।

साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को इस अभियान को कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सफल बनाने के निर्देश दिए और कहा कि इस कार्य में शिथिलता बर्दास्त नहीं की जाएगी।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने बताया कि विटामिन ए आंखों के लिए लाभदायक होता है।इससे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। तथा यह आंखों की रोशनी को तेज कर उसकी मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले में 6.61 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। इनमें 9 से 12 माह के 1.55 लाख, एक से दो साल 1.94 लाख और 2 से 5 साल के 3.62 लाख बच्चे हैं। बच्चों को दवा पिलाने के लिए आशा,आंगनवाड़ी और एएनएम कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी जाएगी।

साथ ही कहा कि टीकाकरण सत्र पर प्रत्येक बच्चे को विटामिन ए की खुराक पिलाने के लिए हर बार एक नई चम्मच की व्यवस्था की जाये और एएनएम द्वारा हर बार खुराक पिलाने के बाद अपने हाथों को सैनेटाईज किया जाये जिससे कोरोना फैलने का खतरा कम हो।सी.एन.एन.एस. 2016-18 के अनुसार प्रदेश में 1 से 4 वर्ष के 16.9 प्रतिशत बच्चे विटामिन ए की कमी से ग्रसित हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सीडीपीओ हुए कोरोना पॉजिटिव,सम्पर्क में आए कर्मचारीयों को टेस्ट करने का दिया गया निर्देश
Next: शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी करना कर्मचारी को पड़ा महंगा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.