Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी करना कर्मचारी को पड़ा महंगा

संवाददाता 10-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

मरदह(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के बोगना गांव में स्थित पशु पालन विभाग के राजकीय पशु सेवा केंद्र पर शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी करना एक कर्मचारी को महंगा पड़ा। गांव वालों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पशु जिला चिकित्साधिकारी ने तुरंत बिरनो ब्लाक के पशु चिकित्साधिकारी डां विनोद कुमार मौर्या को भेजकर जांच के आदेश दे दिए।

मौके पर पहुँचें पशु चिकित्साधिकारी ने ग्रामीणों का कलमबंद हस्क्षारयुक्त बयान दर्ज कराते हुए।शराबी कर्मचारी को चार पहिया वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मरदह पर मेडिकल चेकप कराकर रिपोर्ट जिला चिकित्साधिकारी को प्रेषित किया।इस कार्रवाई को लेकर विभाग में जबरदस्त चर्चा हड़कम्प मच गया। मालूम हो की सोमवार की सुबह 10 बजे पशुधन प्रसार अधिकारी मनोज कुमार शर्मा शराब के नशे में धुत होकर ड्यूटी करने केन्द्र पहुंच गया और आफिस का दरवाजा खोलकर चारपाई पर सो गया कुछ देर बाद गांव के दर्जनों पशुपालक कोई दवा लेने तो कोई पशुओं का बीमा कराने पहुंच गया कर्मचारी को आवाज देने के बाद कोई हलचल नहीं हुई तो करीब जाकर देखा तो वह शराब के नशे में चूर होकर सो रहा यह स्थिति देख सब आवाक हो गये।इस खबर कि जानकारी मिलने पर गांव में हलचल मच गई लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।इसी बीच गांव के ही एक व्यक्ति ने विभाग के उच्चधिकारियों टेलिफोन द्वारा सूचना दी गई तो पूरे महकमें में हड़कम्प मच गया। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि यह कर्मचारी का प्रतिदिन का दिन चर्या है जो डयूटी के समय शराब के नशे में धुत्त रहता है पशुपालकों से सीधे मुंह बात नहीं करता,उपर से इस समय सरकार द्वारा पशुपालकों को राहत देने के लिए विभाग द्वारा जानवरों का बीमा फार्म भरवाया जा रहा है यह व्यक्ति उस फार्म का प्रति व्यक्ति 50 रूपया लेता है और फार्म भरवाकर आफिस में महीनों से रखा है।इस संबंध में पशु जिला चिकित्साधिकारी डां एस. के.सिंह बताया कि फोन से भी उनको कर्मचारी के नशे में होने की जानकारी दी गई।मौके पर पहुंचे पशु चिकित्साधिकारी डां विनोद कुमार मौर्या को भेजकर नशे में धुत कर्मचारी का मेडिकल चेकप कराया गया है।रिपोर्ट मिलते ही कारवाई निश्चित है। इस मौके पर रामकृपाल चौबे, बृजेश सिंह, पंकज सिहं, श्री चौहान, व्रिकमा बागी, अंगद चौहान, गिरजा शंकर चौहान, चाली पाण्डेय, विजय चौहान,आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत 6.61 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक
Next: खुले में पीपीई किट न फेके, इससे बढ़ता है संक्रमण का खतरा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.