Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने विटामिन ए की खुराक पिलाकर शुरू किया ‘बाल स्वास्थ्य पोषण माह’

ब्यूरो 13-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। बच्चों को जन्म से लेकर पाँच साल के अंदर निमोनिया से बचाने के लिए न्यूमोकोकल कंज्यूगेट वैक्सीन (पीसीवी) साथ ही बच्चों को कई रोगों से बचाने के लिए ‘विटामिन ए संपूरण’ कार्यक्रम के लिए आयोजित होने वाले बाल स्वास्थ्य पोषण माह की शुरुआत की गयी। वृहस्पतिवार को जिला महिला चिकित्सालय में जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य ने कोविड-19 के नियम और बचाव को ध्यान में रखते हुये नौ माह से ऊपर के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पीसीवी बच्चों को निमोनिया से बचाएगा और विटामिन ए की खुराक बच्चों को कई रोगों से बचाता है। उन्होने सभी बच्चों के माता-पिता से अपील किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस अभियान और टीके का लाभ उठाएँ ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
इस मौके पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया कि निमोनिया से बचाव के लिए पीसीवी की शुरुआत आज प्रदेश के 56 जनपदों में एक साथ की जा रही है। साथ ही साथ बाल स्वास्थ्य पोषण माह के तहत बच्चों को कई तरह की बीमारियों से बचाने के लिए विटामिन ए की खुराक पिलाने का कार्यक्रम भी आज से शुरू किया जा रहा है जो ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्रों में आने वाले बच्चों को पिलाई जाएगी।
डॉ उमेश कुमार ने बताया कि न्यूमोकोकल बैक्टीरिया के इंफेक्शन से बच्चे निमोनिया, मैनिंजाइटिस और सेप्टीसीमिया से ग्रसित हो जाते हैं। इससे बचाने के लिए बच्चों को न्यूमोकोकल केंजूगेट वैक्सीन लगाया जाता है। इससे बच्चा इन सभी बीमारियों से अजीवन बचा रहेगा। अब से पीसीवी को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। इसकी तीन खुराकें बच्चों को दी जाएंगी। पहली बच्चे के जन्म के 6 सप्ताह, दूसरी 14 सप्ताह तथा तीसरी बूस्टर डोज नौ माह का होने पर दी जाएगी। यह सुविधा सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क मिलेगी। न्यूमोकोकल वैक्टीरिया के इंफेक्शन के चलते जिस बच्चे के दिमाग की झिल्ली में सूजन आ जाती है वह मैनिंजाइटिस से पीड़ित हो जाते हैं। वहीं, हाई फीवर व शरीर में जकड़न सेप्टीसीमिया के लक्षण हैं।
इस अवसर पर सीडीओ श्री प्रकाश गुप्ता, सीएमओ डॉ जी सी मौर्य, एसीएमओ डॉ के के वर्मा, डॉ डीपी सिन्हा, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ तारकेश्वर, यूनिसेफ से डीएमसी आशीष, यूएनडीपी से प्रवीण उपाध्याय, डीसीपीएम अनिल वर्मा, डीपीएम प्रभुनाथ, अमित राय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 13 से 16 अगस्त के बीच दर्ज करा सकते है बयान
Next: राष्ट्रीय प्रवक्ता के आकस्मिक निधन पर कांग्रेसजनो में शोक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.