Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

महिला नसबंदी व अंतरा इंजेक्शन में जनपद ने प्रदेश में लाया प्रथम स्थान

ब्यूरो 14-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। विश्व जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से 31 जुलाई तक जनपद के समस्त स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य परिवार नियोजन के साधनों को दंपतियों तक पहुंचाना और स्थाई साधन नसबंदी के लिए प्रेरित करना , ताकि बढ़ती हुई जनसंख्या को स्थिर किया जा सके। यह पखवाड़ा जनपद में स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारियों के सहयोग से चलाया गया, जिसकी बदौलत जनपद ने महिला नसबंदी और अंतरा इंजेक्शन में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है ।

एसीएमओ व एनएचएम के जनपद प्रभारी डॉ के के वर्मा ने बताया कि साल 2019 में गाजीपुर ने प्रदेश में महिला नसबंदी में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। उसको देखते हुए इस साल कुछ अलग करने की रणनीति बनायी गयी । इसके मद्देनजर सारे ब्लॉकों के बीपीएम, बीसीपीएम सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम की समय-समय पर समीक्षा की गयी , जिसका नतीजा इस वर्ष महिला नसबंदी और अंतरा इंजेक्शन में जनपद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

उन्होंने बताया कि इस पखवाड़े के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत महिला नसबंदी के लिए सभी इच्छुक महिलाओं का पहले कोरोना जांच कराया गया और इस जांच में जो महिलाएं नेगेटिव आई उन सभी को नसबंदी की सुविधा प्रदान की गयी । इस तरह जनपद में कुल 508 महिलाओं ने नसबंदी करा कर जनपद को प्रथम स्थान दिलवाया जबकि 408 महिला नसबंदी के साथ दूसरे स्थान पर चंदौली रहा | तीसरे स्थान पर इलाहाबाद रहा, जहाँ पर 350 महिलाओं को नसबंदी की सुविधा प्रदान की गयी ।

जनपद के रेवतीपुर ब्लाक में 43, जखनिया में 41, बाराचवर में 37, जमानिया में 30, करंडा में 28 महिला नसबंदी हुईं । पूरे जनपद में कुल 508 महिला नसबंदी हुई , जबकि परिवार नियोजन के लिए जनपद में 4711 अंतरा इंजेक्शन लगाए गए। अंतरा इंजेक्शन में जनपद के मिर्जापुर ब्लाक में 601, मोहम्दाबाद में 601, रेवतीपुर में 535 ,जखनिया में 466, देवकली में 456 ,बिरनो में 268 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन अपनाकर इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में अपनी सहभागिता निभाई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने 33 ग्रामों को घोषित किया हॉट स्पाट
Next: जमाल खान बने मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.