Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खरीफ फसलों पर आधारित लाइव यूट्यूब कार्यक्रम का हुआ आयोजन

ब्यूरो 16-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र एवं रिलायंस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को पूर्वांचल के समस्त किसानों के लिए लाइव यूट्यूब कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसका लिंक https://www.youtube.com/watch?v=LK0mGprmRrU है। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय खरीफ फसलों में नशीजीव एवं खरपतवार नियंत्रण था। इस कार्यक्रम में पूर्वांचल के गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, गाजीपुर, वाराणसी, सोनभद्र, बस्ती, बाराबंकी, फ़ैज़ाबाद एवं चंदौली आदि जनपदों के किसान अपने कृषि आधारित प्रश्नों के साथ महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ आर पी सिंह के समक्ष लाइव यूट्यूब पर, फोन वार्ता के माध्यम से एवं यूट्यूब चैट के जरिए जुड़े जिसमें उन्होंने अपने कृषि संबंधित समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र गोरखपुर द्वारा निरंतर पूर्वांचल के किसानों के लिए एक अग्रणी पहल करते हुए उनके समस्याओं को तकनीक के माध्यम से एवं अन्य वास्तविक रूप से निरंतर प्रबंधन करते हुए समाधान दिया जा रहा है। आगे आने वाले समय में निश्चित ही किसानों को जिन कीट एवं रोग से समस्याओं का सामना करना पड़ता है उससे उन्हें मुक्ति मिलेगी एवं उनकी फसल की पैदावार उत्तम होगी। इस कार्यक्रम का प्रबंधन, निर्देशन एवं सफलतापूर्वक समापन वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ आर पी सिंह महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र पीपीगंज गोरखपुर द्वारा किया गया। समाचार लिखे जाने तक कार्यक्रम समापन के बाद 186 लोगों ने अभी तक यूट्यूब पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा मार्गदर्शन प्राप्त किया है और आने वाले समय में निरंतर आशा की जाती है कि किसान इस वीडियो के जरिए उन्नत खेती की तकनीक को समझ सकेंगे। इसके साथ-साथ रिलायंस फाउंडेशन द्वारा संचालित टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18004198800 पर भी सुबह 9:30 से शाम 7:30 तक किसानों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर नपा अध्यक्ष ने किया ध्वाज्वारोहण
Next: बृजेश को नगर सांसद प्रतिनिधि बनने पर लोगो मे हर्ष

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.