Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री कृष्ण का छठी महोत्सव

ब्यूरो 16-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियाँ। स्थानीय नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में भगवान श्री कृष्ण का छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पुरोहित ने भगवान कृष्ण को पवित्र गंगाजल से स्नान कराने के बाद सुंदर अंगवस्त्र धारण कराए। भक्तों के गाए गए मंगल गीतों से प्रांगण गूंज उठा।

स्टेशन बाजार स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर को श्रद्धालुओं ने कृष्ण कन्हैया की छठी महोत्सव पर मंदिर प्रांगण को नई नवेली दुल्हन की तरह सजाया। जहां पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रम हुए। शाम को भगवान श्रीकृष्ण को गंगाजल से स्नान कराने के बाद सुंदर वस्त्र धारण कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंगल गीत गाते हुए जयकारे लगाए। इसके बाद भगवान को भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने प्रभु के चरणों में माथा टेककर भंडारे में निर्मित प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सैकड़ों भक्त मौजूद रहे। बडेसर मोड़ स्थित मनोज कुमार रौनियार के आवास पर भगवान श्री कृष्ण का छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया तथा भगवान श्री कृष्ण को भोग लगाने के उपरान्त भंडारे में निर्मित पूड़ी, हलवा, सब्जी, बुनिया आदि प्रसाद सभी भक्तो को खिलाया गया। उक्त मौके सभासद प्रमोद यादव, अनिल निषाद, सतीश जायसवाल, गोपाल जायसवाल, राजकुमार खरवार, विनोद रौनियार, राजकुमार निषाद, अनिल कुमार गुप्ता, सुनील कुमार गुप्ता, सद्दाम, संजय कुमार गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बृजेश को नगर सांसद प्रतिनिधि बनने पर लोगो मे हर्ष
Next: जनपद में कोरोना का कहर जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.