Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट आने पर क्षय रोग की होगी जांच

ब्यूरो 18-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। प्रदेश के सभी जिलों में सीवियर एक्यूट रेस्परेटरी इलनेस (एस. ए. आर. आई.) और इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस (आई.एल.आई.) के रोगी जो कोविड-19 जांच में निगेटिव पाए गए हैं, उनकी क्षय रोग (टीबी) की जांच करायी जायेगी ।

इस सम्बन्ध में राज्य स्तर से प्रदेश के सभी जिला क्षय रोग अधिकारियों को पत्र भेजा गया है, जिसमें जिक्र है कि जनपद के जिला सर्विलेंस अधिकारी (आई.डी.एस.पी.) से कोविड-19 निगेटिव एस.ए.आर.आई. (सारी) और आई.एल. आई . की सूची प्राप्त कर उनकी टीबी की जांच कराना सुनिश्चित किया जाए । महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मेजर डॉ. डी. एस. नेगी का कहना है कि कोविड-19 और क्षय रोग के कई लक्षण सामान होते हैं ।
जिला क्षय रोग अधिकारी व एसीएमओ डॉ के के वर्मा ने बताया कि जनपद में अभी तक सीवियर एक्यूट रेस्परेटरी इलनेस (एस. ए. आर. आई.) के 551 और इंफ्लूएंजा लाइक इलनेस (आई.एल.आई.) के 2,236 रोगी कोविड-19 जाँच में निगेटिव पाए गए हैं जिनकी टीबी कि जांच की जाएगी। इनमें कई संभावित क्षय रोगी भी हो सकते हैं जिनकी टीबी की जांच कराना आवश्यक है ।
पत्र में कहा गया है कि सारी के निगेटिव रिपोर्ट वालों की सूची प्रत्येक सप्ताह जिला सर्विलेंस अधिकारी से लेकर ऐसे रोगियों की बलगम की सीबीनाट से क्षय रोग की जांच करायी जाए । जरूरत पड़ने पर चेस्ट एक्स-रे व अन्य जांच भी कराई जा सकती है । इसके अलावा आई.एल.आई. के जिन मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है उनके घर सम्बंधित टीबी यूनिट के कर्मचारियों द्वारा भ्रमण कर वर्तमान में क्षय रोग के लक्षण (बुखार,खांसी, वजन कम होना, रात्रि में पसीना आना, कान्टेक्ट हिस्ट्री आदि) की जानकारी प्राप्त की जाए । लक्षणों/क्षय रोगी से कान्टेक्ट हिस्ट्री पाए जाने की दशा में उनके बलगम की सीबी नाट जांच व अन्य आवश्यक जांचें कराई जाएँ । जांच में जिनमें भी क्षय रोग की पुष्टि होती है, उनका विवरण निक्षय पोर्टल पर पंजीकृत किया जाए ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र किया दाखिल
Next: तालाब में डूब कर अधेड़ की हुई मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.