Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र किया दाखिल

ब्यूरो 18-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के चुनाव में अंतिम दिन कुल 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र मंगलवार को दाखिल किया। जिसके साथ ही चुनावी पारा चढ़ गया है। प्रत्याशी अपने तरफ मतदाताओं को रिझाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है।

अध्यक्ष पद पर दो उम्मीदवार सूर्यवीर सिंह व विनोद पाण्डेय, उपाध्यक्ष के दो पद पर तीन उम्मीदवार चन्द्रमौली पाण्डेय, पंकज पाण्डेय एवं अभिषेक सिंह, महामंत्री पद हेतु चार उम्मीदवार अनिल कश्यप, देवव्रत विश्वकर्मा, पवन श्रीवास्तव व चन्द्रमोहन तिवारी, संयुक्त मंत्री पद हेतु शिवप्रताप तिवारी तथा कोषाध्यक्ष पद हेतु इन्द्रासन यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किये। आय-व्यय निरीक्षक पद हेतु कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। ज्ञात हो कि नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया 19 अगस्त 2020 को पूर्वान्ह 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक की जायेगी। इसके उपरांत वैध उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन 19 अगस्त 2020 को अपरान्ह 3 किया जायेगा। मतदान 23 अगस्त को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक होगा तथा मतदान के पश्चयात मतगणना होगी व विजयी उम्मीदवारो की घोषणा 4 बजे तक की जायेगी। चुनाव की सरगर्मी ग़ाज़ीपुर में साफ देखी जा सकती है।

कोषाध्यक्ष पद पर नामांकन दाखिल करते पत्रकार इन्द्रासन यादव

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बूथ कमेटी का हुआ गठन
Next: कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट आने पर क्षय रोग की होगी जांच

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.