Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

16 वाहनो को हरी झण्डी दिखाकर डीएम ने टीकाकरण अभियान का किया शुभारम्भ

ब्यूरो 18-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य एवं रामतेज पाण्डेय प्रदेश संगठन मंत्री भाजपा ने स्वस्थ पशु खुशहाल किसान, उत्पादक पशु सम्पन्न किसान एफ.एम.डी सी.पी. 26 वॉ चरण राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम योजना अन्तर्गत खुरपका-मुॅहपका बीमारी का निःशुल्क टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ मंगलवार को 16 विकास खण्डो हेतु 16 वाहनो को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि यह अभियान 18 अगस्त, 2020 से 17 सितम्बर, 2020 तक चलेगा। प्रत्येक वर्ष की भार्ति इस वर्ष भी जनपद में जितने भी पशु है उन सभी पशुओं का टीकाकरण से आच्छादित किया जायेगा। पशु चिकित्सक गॉव- गॉव जाकर टीकाकरण करेगे। इस अभियान का उद्देश्य जनपद में किसी भी पशुओं का टीकारण से वचित न होने पाये। आगामी बाढ़ को देखते हुए बाढ़ से प्रभावित गॉवों को चिन्हित कर लिया गया हैं इसके लिए जनपद में 42 बाढ़ शरणालय एवं इतने ही पशु आश्रय स्थल भी बनाये गये है जिससे बाढ़ के समय पशुओ का चारा स्वच्छ जल उपलब्ध हो सके।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 सुनील कुमार सिंह गाजीपुर ने बताया है कि पशुओ में होने वाली खुरपका मुहपका रोग के नियन्त्रण हेतु 18 अगस्त से प्रदेश में 28 जनपदों में एक साथ टीकाकरण अभियान चलेगी। राष्ट्रीय पशुरोग नियन्त्रण ग्रामों का टीकाकरण सम्पन्न करायेगी, जनपद के समस्त विकास खण्डों में एक सााथ टीकाकारण संचालित होगा प्रत्येक विकास खण्ड स्तरीय पशु चिकित्साधिकारी इस अभियान हेतु नोडल अधिकारी होगे। जो विकास खण्ड स्तर से टीका करण टीमो का संचालन क्रियान्वयन टीकाकरण सुनिश्चित करायेगें। टीकारण पूर्ण तथा निःशुल्क होगा टीकारण के उपरान्त प्रत्येक पशुओ के कान में एक युनिक आई0डी0 टैग नम्बर भी लगाया जायेगा, प्रत्येक टीम में एक पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसाद अधिकारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा सम्बन्धित ग्राम के वैक्सीनेटर/सहायक वैक्सीनेटर होगे, जिनके द्वारा प्रतिदिन ग्रामों में जाकर पशुओं का टीकाकरण सम्पन्न किया जायेगा। जनपदीय नोडल अधिकारी द्वारा प्रतिदिन कार्यक्रम की मानिटरींग की जायेगी। खुरपका, मुहपका एक विषाणु जनीत रोग है इस बिमारी से ग्रसित पशुओं को तीव्र बुखार होता है। पशुओ के मुह में तथा खुर मेें छाले पड जाते है। पशु खाना छोड़ देता है तथा लंगड़कर चलने लगता है। मुह से लार आने लगता है काफी कमजोर हो जाते है। दूध उत्पादन क्षमता तथा प्रजन्न क्षमता नष्ट हो जाती है। भारवाही जानवर चलने में असमर्थ हो जाते है। चार माह से कम उम्र के पशुओं तथा आठ में से अधिक गर्भित पशुओ के अलावा बिमार पशुओ को टीका नही लगाया जायेगा। इस अभियान में जनपद के समस्त 193 न्याय पंचायतो के 1237 ग्राम सभाओं के कुल 3378 ग्रामों के पशुओं को टीकाकरण सम्पन्न कराया जायेगा। जनपद स्तर पर एफ0एम0डी0 टीकाकरण की रिपोर्टीग हेतु कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी हैं। जनपद में अभियान का सकुशल संचालन क्रियान्वयन हेतु डा0 भुपेन्द्र कुमार सिंह उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को नोडल अधिकारी नामित किया गया है जिनका मोबाईल नम्बर 9839355574 है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तालाब में डूब कर अधेड़ की हुई मौत
Next: साक्षात्कार 20 अगस्त को

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.