Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

15 दिनों के सेवा योगदान के लिए मिलेंगे 75,000 रूपये मानदेय

ब्यूरो 25-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर । कोविड-19 के खिलाफ चल रही जंग में अब प्रदेश सरकार द्वारा हर जिले में विशेषज्ञ चिकित्सकों की मदद लेने की अनूठी योजना शुरू की गयी है । योजना से जुड़ने के इच्छुक विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 18 अगस्त से पंजीकरण शुरू कर दिया है, जल्दी ही इनकी सूची हर जिले को मिल जायेगी ताकि जरूरत के मुताबिक़ कोरोना के खिलाफ जंग में इन विशेषज्ञों की मदद ली जा सके ।

​योजना से जुड़ने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों को 15 दिनों के सेवा योगदान के लिए 75,000 रूपये का मानदेय दिया जाएगा । प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत बीमा योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा । ड्यूटी के दौरान चिकित्सक को पीपीई किट और अन्य जरूरी उपकरण भी उपलब्ध कराये जायेंगे । एक्टिव क्वारंटीन में रहने और भोजन की व्यवस्था भी स्वास्थ्य विभाग करेगा । इसके अलावा सेवा के सम्मान में प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया जाएगा । विशेषज्ञ चिकित्सकों की श्रेणी में एनेस्थेटिस्ट, कार्डियोलाजिस्ट, नेफ्रोलाजिस्ट, चेस्ट फिजिशियन, गायनेकोलाजिस्ट और पीडियाट्रिसियन से ही आवेदन मांगे गए हैं ।एसीएमओ डॉ उमेश कुमार ने बताया की योजना के बारे में अधिक जानकारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है । इसके अलावा योजना से जुड़ने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सक अपने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के ई-मेल आईडी पर आवेदन कर सकते हैं । प्रभारी सीएमओ डॉ प्रगति कुमार ने बताया की ​इस सम्बन्ध में अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद का कहना है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह योजना लायी गयी है ताकि किसी भी आपात स्थिति में स्वास्थ्य विभाग को विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी का सामना न करना पड़े । इसका लाभ उन जिलों को भी निश्चित रूप से मिलेगा जहाँ पर कोरोना के इलाज में विशेषज्ञ चिकित्सकों की किसी तरह की कमी का सामना करना पड रहा है ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 31 गांवों को जिलाधिकारी ने किया हॉटस्पाट घोषित
Next: मार्च निकाल कर किया सभा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.