Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मार्च निकाल कर किया सभा

संवाददाता 25-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियां। भाकपा (माले)अखिल भारतीय खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के कार्यकर्ताओ ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को विभिन्न जनहित के मुद्दों पर पाडे़य मोड़ स्थित कार्यालय से रामलीला मैदान तक मार्च किया। जिसके बाद रामलीला मैदान में मार्च सभा मे तब्दील हो गया। जिसमें वक्ताओं ने सरकार को जम कर कोसा। 

सभा को संबोधित करते हुए भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव ने कहा कि बिना किसी योजना के जिस तरह से मोदी सरकार ने लाकडाउन कर दिया। जिससे गरीब, छोटे मझोले, दुकानदारों, मेहनत मजदूरी करके जिन्दा रोजाना राशन खरीद कर पेट भरने वाले गरीबों का निवाला छिन लिया। गरीबों को भुखमरी से बचाने के लिए गाॅवों मे दो सौ दिन काम देने,पाॅच सौ रूपया मजदूरी देने की जरूरत है। ऐसे समय मे मोदी योगी सरकार, केवल बयान बाजियों से पेट भर रही है। कोटेदार सरे आम दो किलो से तीन किलों तक गरीबों के राशन की कटौती कर रहे। मना करने पर गरीबों को भगा दे रहे है जबकि जरूरत है गरीबों का पेट भरने के लिए पर युनिट हर गरीब को महीने मे 15 किलो राशन, दाल, चीनी, तेल मसाला, साबुन और मास्क भी मुफ्त देने की आवाज उठाई, लगातार इन सवालों को शान्तिपूर्ण तरीके से उठाया जा रहा है। लेकिन योगी की सरकार कोई कारगर कदम उठाया होता तो गरीबों के सामने फाकाकसी की भुखमरी की स्थिति आ गई है। ऐसे समय में जब आर बी आई ने 31 अगस्त तक कर्ज वसूली पर रोक लगाया है। बावजूद इसके स्वंय सहायता समूह समेत अन्य गरीब महिलाओ , बटाईदार किसानों के के सी  सी का कर्ज जबरियां वसूली की जा रही है। उन्होने महिलाओ समेत सभी किसानों मजदूरो छोटे दुकानदारों का कर्ज माफ करने की माॅग उठाई। भाकपा(माले) के केन्द्रीय कमेटी सदस्य किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव  ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि  आज जरूरत है हर गरीब को दस हजार लाकडाउन गुजारा भत्ता दिया जाय। उन्होने कहा कि छुट्टा पशुओ ने किसानों की फसल पूरे जिले मे बर्बाद कर दिया उन्होने किसानों की बर्बाद फसल का मुआवजा देने ,किसानों फसल की बचाने के लिए कारगर कदम उठाने की माॅग उठाई। जब किसान मजदूर युवा परेशान है कोल से लेकर ,रेल चिकित्सा तक को अपने चहेते पूजीपति घरानों को बेच  रही है माले कार्यकर्ता बर्दाश्त नही करेगी। 31 अगस्त को हर ब्लाकों को घेरकर, रसोई गैस डीजल का रेट हाफ करों विजली बिल माफ करो सवाल को उठायेगी। सभा को राजेश वनबासी ,मंजूगोड़, सरोजयादव ,नंदकिशोर बिन्द, चंद्रावती देवी, रामप्रवेश विजयी, बुच्चीलाल, जगवली राजभर,  कुशवाहा ,योगेन्द्र भारती ने सम्बोधित किया संचालन रामप्यारेराम ने की – अंत मे तहसीलदार जमानियां को ज्ञापन सौपा गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 15 दिनों के सेवा योगदान के लिए मिलेंगे 75,000 रूपये मानदेय
Next: पुलिस ने छ: को भेजा जेल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.