Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डोर-टू-डोर जॉच सर्वे चलाने को लकर हुई बैठक

ब्यूरो 26-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp


गाजीपुर। कोविड-19  वैश्विक महामारी के बढते प्रकोप को देखते हुए जनपद में डोर-टू-डोर जॉच अभियान चलाकर सर्वे कराने के सम्बन्ध में आज जिलाधिकारी ओम प्रकाश आर्य की अध्यक्षता मे बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुईं।

बैठक में जिलाधिकारी ने गठित सर्विलांस टीम एवं निगरानी समितियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में अगले पॉच दिनों में प्रत्येक ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रो में जाकर प्रत्येक घर के लोगो का नाम, पता, मोबाईल नं0 और वो कौन-कौन सी बिमारियों से ग्रसित है एवं गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार करेगंे तत्पश्चात जॉच के दौरान पाये गये संदिग्ध व्यक्तियों को अगले 12 दिनों में गंभीर रोगो से ग्रसित व्यक्तियों की जॉच कराना सुनिश्चित करेगे। जॉच में संक्रमित पाये गये व्यक्तियों को 24 घण्टे के भीतर उन्हे होम आईसोलेशन, पेड अस्पताल या एल-1 अस्पताल मे भर्ती कराया जायेगा साथ ही संक्रमित व्यक्तियो के संपर्क में आये व्यक्तियों का भी चिन्हांकन करते हुए जॉच कराने का निर्देश दिया।  निगरानी समितियों द्वारा यह भी सुनिश्चत किया जाये कि ऐसे व्यक्ति जो चिहिन्त कर जॉच करा लिये गये है, और उन्हे होम कोरेटाइन किया गया है जो शासन की गाईड लाइन का शत-प्रतिशत पालन कर रहे है कि नही साथ ही बीमार व्यक्ति के साथ लगे अटेंडेण्ड संक्रमित व्यक्ति से सोशल डिस्टेंसिंग व पूरी किट से साथ उपस्थित रहते है कि नही इसकी पूरी निगरानी रखते हुए शासन की गाईड लाइन का पालन करायेगे। जिससे आगे कोरोना के संक्रमण को  फैलने से रोका जा सके। कोई भी व्यक्ति जो स्वस्थ्य हो या बीमार  सबकी जॉच होनी चाहिए। उन्होने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी का सख्त निर्देश है कि जो भी अधिकारी/कर्मचारी डोर-टू-डोर सर्वे अभियान में ं लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि सर्विलांस टीम/निगरानी समिति  द्वारा किसी भी परिस्थिति में जॉच/सर्वे अभियान में चूक न होने पाये जिससे कोरोना जैसी महामारी से लड़ा जा सके एवं इसके बढते चेन को तोड़ा जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी पूरी ईमानदारी के साथ लगकर इस अभियान को सफल बनाये तथा इसमे किसी प्रकार की शिथिलता बरतने वाले के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने निर्देश दिया कि जो भी अधिकारी व कर्मचारी इस अभियान में लगे है वे शनिवार एवं रविवार को लाकडाउन के दौरान भी डोर-टू-डोर जॉच अभियान मे अपने-अपने क्षेत्रो में उपस्थित रहेगे। कोई भी अधिकारी/कर्मचारी इन दिनो में मुख्यालय नही छोडे़गा अन्यथा उसके विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता, परियोजना निदेेशक विजय प्रकाश वर्मा, जिला विकास अधिकारी श्री भूषण कुमार , डी सी मनरेगा दिलीप कुमार सोनकर, जिला पंचातय राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त सी डी पी ओ, समस्त सहायक खण्ड विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 25 गांवों को किया गया हॉटस्पाट से मुक्त
Next: 2 लाख तक ऋण हेतु आवेदन निःशुल्क आमंत्रित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.