Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

संवाददाता 27-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियाँ। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के तीन जगहों से 9 गाय सहित 6 पशु तस्करो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

मुखवीर द्वारा सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक मंजर अब्बास ने मंगलवार की शाम 7:30 क्षेत्र के महेवा नहर पुलिया के पास से गो तस्कर आसिफ कुरैसी निवासी बुद्धिपुर दुरहिया को गिरफ्तार किया। वही उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने सांय 6:30 बजे एक पीकप सहित दो राशि गाय के साथ दो तस्कर राजेश वर्मा निवासी देवैथा व दीपक गुप्ता निवासी बडौरा थाना रामगढ़ कैमूर बिहार को गिरफ्तार किया तथा बुधवार की सुवह 5 बजे धुस्का तिराहा के पास से उपनिरीक्षक संतोष कुमार व मंजर अब्बास ने सात राशि गोवंश सहित तीन गो तस्कर मनोज विन्द निवासी मानिकपुर-कोटे थाना करण्डा व इन्दल राम, राजेश राम निवासी पिपरीड़ीह थाना सराय लखन्सी मऊ को ग़िरफ्तार किया। पशु तस्करो ने पुछताछ में बताया कि सभी गोवंशो को वध के लिए बिहार राज्य ले जाया जा रहा था। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चल रहा है। गिरफ्तार सभी पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। यह लंबे समय से पशु तस्करी के कार्य में लिप्त थे। टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार, मंजर अब्बास, कां० विवेक पाण्डेय, रत्नेश कुमार, अभिजीत सिंह, रविकुमार, गोविन्द सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सेना के जवान ने गांव के युवाओं के सहयोग से किया पौधरोपण
Next: उद्योग, स्वरोजगार एवं व्यापारी बन्धु की होगी बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.