Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अबैध शराब व तमंचा के चार तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता 29-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर(गाजीपुर)। पुलिस कप्तान द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों एवं अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने बड़ी संख्या में शराब की एक बड़ी खेप के साथ दो गाड़ियों और चार शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है।

जानकारी के अनुसार गहमर कोतवाल विमल मिश्रा और बारा चौकी इंचार्ज राजेश बहादुर सिंह मय हमराह बारा कर्मनाशा पुल के पास दंगलवीर बाबा मंदिर के सामने वाहनों एव संदिग्धों की जांच कर रहे थे कि दो चार पहिया वाहन (स्कार्पियो एवं मैजिक) को बिहार की तरफ जाते देखा। पुलिस ने जब उनको रुकवा कर जांच किया तो स्कार्पियो से 40 पेटी तथा मैजिक से 40 पेटी कुल मिलाकर 80 पेटी (705.600 लीटर) बॉम्बे देशी नाजायज शराब, 8 बोरी पुफ्स नमकीन, एक 315 बोर का तमंचा एवं एक कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान मोरख यादव पुत्र  अम्बिका यादव निवासी जेठपूरा आजमगढ़, अवनीश यादव पुत्र उदयभान यादव निवासी उबारपुर  थाना गंभीरपुर आजमगढ़, अनिल कुमार यादव पुत्र अमला यादव निवासी सलोनी महिमापुर थाना थाना गौरा बादशाहपुर जौनपुर तथा प्रदीप कुमार यादव उर्फ बाबा पुत्र भानु राम यादव निवासी  पोखरियापुर थाना सिकरारा जौनपुर के रूप में हुई। गिरफ्तार करने वाली इस टीम में एस एच ओ विमल मिश्र, उप निरीक्षक राजेश बहादुर सिंह, रविंद्र सिंह, दिनेश कुमार यादव, जयंत सिंह, संजय कुमार, विनोद मौर्या एवं राजेश मौर्या शामिल रहे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गहमर विमल कुमार मिश्र ने बताया की गिरफ्तार आरोपियों को धारा 419,420 भादवि व 60,63,72आबकारी अधिनियम तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है तथा घटना में प्रयुक्त दोनों वाहनों को सीज कर दिया।  

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मेजर ध्यानचंद के योगदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता-मन्नू सिंह
Next: कोरोना को मात देकर पाँच साल की काव्या बनी चैम्पियन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.