Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत दौड़ का हुआ आयोजन

ब्यूरो 29-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। क्षेत्र के हवलदार स्पोर्ट्स एकेडमी के तत्वाधान में फिट इंडिया फ्रीडम रन के तहत दौड़ का आयोजन शनिवार को  किया गया है। जिसमे एकेडमी के खिलाड़ी सहित अन्य लोग हिस्सा लेंगे।

स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा हेतिमपुर गांव स्थित खेल में मौदन में एकेडमी के खिलाडीयों सहित क्षेत्र के लोग इकठ्ठा हुए और इस फिट इंडिया फ्रीडम रन में हिस्सा लिया। दौड़ को हरी झंडी राष्ट्रीय मुक्केबाज रणविजय सिंह ने दिखा कर रवाना किया। खिलाड़ियो ने 5 किलोमीटर की दौड़ लगायी। संस्था के प्रबंधक बलवीर सिंह ने बताया कि सभी खिलाडयों का पंजीकरण फिट इंडिया के वेब साईट पर किया गया है। जिनकों प्रमाण पत्र भी सरकार की ओर से मिलेगा। दौड़ पूरे शरीर का वास्तविक व्याम है। जिससे लोग फिट रह सकते है। राष्ट्रीय मुक्केबाज रणविजय सिंह ने कहा कि किसी भी खेल को खेलने से पहले दौड़ आवश्यक होता है। दौड़ने से शरीर के सभी मांसपोसिये एक्टिव हो जाते है। जिससे मांस में खिचाव की संभावना कम हो जाती है। कहा कि केंद्रीय खेल मंत्रालय देश भर में इस दौड़ फिट इंडिया फ्रीडम रन को आयोजित कर रहा है जो दो अक्टूबर तक चलेगी। कोरोना के कारण मौजूदा हालात को देखते हुए सरकार प्रतिभागियों को अपनी सुविधा के हिसाब से कहीं भी और किसी भी समय दौड़ने के लिए प्रेरित कर रही है। प्रतिभागी अपनी दौड़ को कई दिनों में बांट सकते हैं और जीपीएस की मदद से तथा खुद अपनी तय की हुई दूरी को नाप सकते हैं। इस इवेंट का उद्देश्य कोरोना के समय में लोगों के बीच फिटनेस को लेकर जागरूकता पैदा करना है। इस अवसर पर अंब्रिश यादव‚ प्रमोद यादव‚ प्रभाकर सिंह, चन्द्रमौली पाण्डेय, सोनू यादव, संतोष यादव, विकाश यादव, गोपाल यादव, राहुल यादव सहित दर्जनों खिलाड़ी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग लोगों तक पहुँचा रहा परिवार नियोजन के साधन
Next: ट्रेन से गिरने से युवक की मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.