Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छ तस्कर व दो चोर को पुलिस ने पकड़ा

संवाददाता 31-08-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानिया। स्थानीय कोतवाली पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के तीन अलग अलग स्थानों से 3 गाय 3 पशु तस्कर‚ गौ मांस के साथ 3 अभियुक्त सहित एक अवैध असलहा मोटरसाइकिल के साथ 2 लोगो को गिरफ्तार करने में कोतवाली पुलिस को सफलता हासिल हुई।

उपनिरीक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी ने रविवार की दोपहर 12:30 बजे मुखबिर की सूचना पर नरसिंहपुर नहर पुलिया से एक मैजिक में 3 राशि गाय बरामद कर 3 गौ तस्कर अमरजीत पासवान व झम्मन पासवान निवासीगण बड़की नौदर थाना करण्डा तथा नीतीश यादव निवासी जोरार थाना रामगढ़ बिहार को गिरफ्तार किया। पशु तस्करो ने पुछताछ में बताया कि सभी गोवंशो को वध के लिए बिहार राज्य लेकर जाते है। वही उपनिरीक्षक सेनापति सिंह मय हमराह 3:30 बजे शाम देवढ़ी गांव जाने वाली सड़क से जा रहे 25 किलो गौमांस के साथ मुख्तार अली, इम्तियाज व मुन्ना नाई निवासीगण बड़ौरा थाना रामगढ़ बिहार को गिरफ्तार किया। वही वरिष्ट उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता,उपनिरीक्षक सन्तोष कुमार मय हमराह 12:30 बजे दोपहर में रामपुर फूफुआव चट्टी पर चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल व एक अदद कट्टा मय कारतूस के साथ आनन्द गुप्ता पुत्र दिलीप गुप्ता निवासी दिलदारनगर व रामकुमार वर्मा पुत्र मनोज वर्मा निवासी सुहाव थाना नरही जनपद बलिया को गिरफ्तार किया। पूछताछ में बताया कि मोटरसाइकिल को हम लोगों ने दिलदारनगर से चोरी की है।कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों सहित गौतस्करो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तार सभी पशु तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। यह लंबे समय से पशु तस्करी के कार्य में लिप्त थे। वही अवैध असलहा व मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में विभिन्न स्थानों पर उपनिरीक्षक संतोष कुमार,उपनिरीक्षक मंशाराम गुप्ता,उपनिरीक्षक राजीव कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक सेनापति सिंह कास्टेबल प्रदीप कुमार,धीरेन्द्र यादव,नवीन यादव,विनोद सोनकर,विवेक पांडे,मिथलेश कुमार,फ़ुजैल आदि मौजूद रहे

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गांंजा तस्कर गिरफ्तार
Next: निधन से शोक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.