Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जांच अधिकारियों के सामने ही भिड़े पक्ष और विपक्ष

संवाददाता 02-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गहमर। तहसील क्षेत्र के गोड़सरा गांव में मनरेगा के तहत हुए विकास कार्यों की जांच के लिए आई टीएससी जांच टीम के सामने ही पक्ष विपक्ष के बीच हंगामा शुरू हो गया। जिससे जांच बीच में छोड़कर टीम वापस लौट गई।

जानकारी अनुसार गोड़सरा गांव निवासी शिकायतकर्ता राशिद जलाल खान द्वारा मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों में धांधली का आरोप लगाया गया था। जिसके उपरांत लखनऊ और वाराणसी से बुधवार को आई तीन सदस्य टी एस सी टीम ने ब्लाक कर्मचारियों की उपस्थिति में जांच प्रक्रिया शुरू की। आरोप है कि इसी बीच प्रधान पद और शिकायतकर्ता पक्ष की तरफ से आपस में तू तू मैं मैं होने लगा जिसको लेकर हंगामा शुरू हो गया। हंगामा बढ़ते देख जांच टीम जांच को बीच में छोड़कर वापस लौट गई। शिकायतकर्ता राशिद जलाल खान ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा जांच नहीं कराए जाने के नियत से हाथापाई और गाली-गलौज किया गया है। इस बाबत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भोलू खान ने बताया कि शिकायतकर्ता द्वारा झूठे आरोपों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जा रहा था जिसके लिए तीखी नोक झोक हुई है।
इस बाबत खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि मनरेगा के कार्यों की जांच करने गई जांच टीम के समक्ष हंगामे की सूचना मिली हैं उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत करा दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार
Next: खाद व्यवसायियों ने एसडीएम को सौपा पत्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.