Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रेन वाटर हार्वेस्टिग प्रणाली की स्थापना के दिये गये निर्देश

ब्यूरो 05-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। मुख्यमंत्री द्वारा भी भविष्य हेतु जल संग्रहण करने हेतु जल संचयन के कार्यो को सरकार की प्राथमिकता में सम्मिलित किया गया है।

इस क्रम में जल शक्ति मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह द्वारा भी प्रदेश के समस्त जनपदों के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय भवनो तथा स्कूल-कालेजों के भवनों पर अनिवार्य रूप से रूफटाप रेन वाटर हार्वेस्टिग प्रणाली की स्थापना के निर्देश दिए गए है। इसी दिशा में विशेष प्रयास करते हुए शासन स्तर से लघु सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियन्ता/सहायक अभियन्ता को जनपद स्तर पर रूफटाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली की स्थापना के कार्य की प्रगति का अनुश्रवण करने हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारियो को समयबद्ध अनुश्रवण हेतु यह निर्देश दिए गए है कि समस्त जनपदो के जिलाधिकारियो से दिनांक 07 तथा 09 सितम्बर, 2020 को व्यक्तिगत सर्म्पक करते हुए सभी विभगो द्वारा जनपद स्तर पर अपने कार्यालय भवनों पर रूफटाप रेन वाटर हार्वेस्टिग प्रणाली की स्थापना की प्रगति का अनुश्रवण किया जाए। जल संचयन को व्यापक जन सहभागिता के द्वारा जन आन्दोलन का रूप दिये जाने की आवश्यकता है। अतएव इसमे समस्त नागरिकों से सक्रिय योगदान की अपेक्षा है अतः समस्त प्रतिष्ठानों/औद्योगिक इकाइयों/गैर सरकारी संगठनो एवं कृषको इत्यादि से अनुरोध है कि अपने-अपने कार्य क्षेत्रो मे रेन वाटर हार्वेस्टिगं प्रणाली स्थापित करते हुए जल संचयन के कार्ये प्रभावी रूप से किए जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में माहात्मा गॉधी राष्ट्रीय रोजगार गारन्टी योजना के अन्तर्गत भी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्थलों पर जल संचयन के विविध कार्य किए जा रहे है, जिसमें गॉव के शासकीय विद्यालयों पर रूफटाप रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणालाी की स्थापना तथा लाभार्थी कृषक के खेत में तालाब, रिचार्ज पिट, इत्यादि कार्य सम्मिलित हैं। इस हेतु खण्ड विकास अधिकारी से
सर्म्पक किया जा सकता है। जल संचयन कार्यो कि हेतु सुलभ डिजाइन भूगर्भ जल विभाग की वेबसाइट मनरेगा की वेबसाइट अथवा जनपद के भूगर्भ जल विभाग/ लघु सिंचाई विभाग से प्राप्त कर नयी तकनीक के आधार पर कृषक भाई, आम नागरिक, औद्योगिक इकाइयॉ तथा गैर सरकारी संगठन इस विधि को अपना सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 108 एम्बुलेंस ने दिया घायल युवक को नया जीवन
Next: मुनाफा खोरो के खिलाफ एसडीएम का चला डंडा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.