Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

108 एम्बुलेंस ने दिया घायल युवक को नया जीवन

ब्यूरो 05-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। मौजूदा समय मे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही एम्बुलेंस चालक और उस पर तैनात इमरजेंसी मेडिकल टेकनीशियन (ईएमटी) भी अपनी अहम भूमिका निभाने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं। इसका उदाहरण शुक्रवार देर रात देखने को मिला। जब रौज़ा इलाके के एक निर्माणाधीन काम्प्लेक्स में एक मजदूर जो अंधेरे में काम करने की वजह से गिर गया उसके पेट मे तीन सरिया आर-पार हो गए। इसकी जानकारी होने पर 108 एंबुलेंस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मज़दूर का रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहाँ से प्रारम्भिक इलाज के बाद एंबुलेंस के माध्यम से ही ट्रामा सेंटर वाराणसी पहुंचाया गया। इसके बाद उसका इलाज शुरू हुआ।

108 एम्बुलेंस के प्रभारी प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार की तड़के क़रीब तीन बजे मोबाइल द्वारा लखनऊ के 108 कॉल सेन्टर पर घटना की जानकारी दी गयी और सहायता के लिए अनुरोध किया। लखनऊ से जिला अस्पताल गाजीपुर में तैनात 108 एम्बुलेंस के ईएमटी प्रदीप शुक्ला को जानकारी मिली कि ग़ाज़ीपुर शहर के रौज़ा के निकट युवक रामधारी उम्र 22 पुत्र सुग्रीव प्रसाद निवासी मोहम्मदाबाद रौजा, का एक कॉम्पलेक्स कार्य करते वक्त अर्धनिर्मित पिलर पर गिर गया है जिससे लोहे के सरिया उसके पेट के आर पार हो गए तथा हालत गंभीर है। लखनऊ कॉल सेंटर से सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस के जिला प्रभारी के निर्देश पर ईएमटी प्रदीप कुमार शुक्ला ने त्वरित रिस्पॉन्स देते हुए पायलट संजय कुमार यादव के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर पायलट के सहयोग से घायल युवक को ज़िला अस्पताल, गाजीपुर में भर्ती कराया। जहां युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे ज़िला अस्पताल से बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। इस गम्भीरता को देखकर तत्काल एएलएस की व्यवस्था की गई जिसके ईएमटी शुभम सिंह ने अपने पायलट बलराम यादव की मदद से रास्ते में पीड़ित की देखभाल करते हुए समय से बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाकर भर्ती कराया जिससे घायल युवक की जान बचाईं जा सकी। प्रवीण ने बताया कि जनपद में 108 सेवा की 37 एंबुलेंस, 102 सेवा की 42 एंबुलेंस और तीन एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) कार्यरत हैं और कोरोना के दौरान 108 सेवा की 11 एंबुलेंस और 1 एएलएस तैनात है जो दिन-रात लोगों की सेवा में जुटी हैं। एम्बुलेंस की सक्रिय भूमिका बीमार एवं घायल व्यक्ति की रक्षा करने में वरदान साबित हो रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वन नेशन वन एजुकेशन नीति लागू करे सरकार- डॉ.मुकेश कुमार मालवीय ला स्कूल बी.एच.यू.
Next: रेन वाटर हार्वेस्टिग प्रणाली की स्थापना के दिये गये निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.