Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

टेल तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर भाकियू (भानु) का अनिश्चित कालीन धरना जारी

संवाददाता 16-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कंदवा(गाजीपुर)। टेल तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर भाकियू (भानु) का असना गांव में अनिश्चित कालीन धरना बुधवार को शुरू हुआ। मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने धरना समाप्त कराने का भरसक प्रयास किया लेकिन किसान पानी आए बिना धरना समाप्त करने को तैयार नहीं हुए। जिससे अधिकारी बैरंग वापस लौट गए।

इस दौरान मंडल भाकियू भानु के मंडल अध्यक्ष सन्तविलास सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के अधिकारी व कर्मचारी पूरी तरह से लापरवाह हो गए है।इसका नतीजा है किसानों को टेल तक पानी नही मिल पा रहा है।जबकि पानी की मांग को लेकर बीते दिनों जन प्रतिनिधियों, सिचाई विभाग के अधिकारियों व उच्चाधिकारियों से नरवन के अमडा बड़ी नहर में उच्च क्षमता से पानी चलवाने की गुहार लगाई थी।बावजूद अब तक किसानों को पानी नही मिल पाया।जबकि इस समय किसानों को धान की खेतों में पानी की अत्यंत आवश्यकता है।किसान नेता मुन्ना फकीर ने कहा कि सत्ताधारी दल के लोग प्रधानमंत्री का जन्मदिन मना रहे हैं जबकि किसान पानी के लिए धरना प्रदर्शन करने को विवश हैं।कहा तक टेल तक पानी नहीं पहुंचता तब तक धरना जारी रहेगा।धरना में धर्मेन्द्र प्रताप सिंह,दीनानाथ सिंह, कृष्णानन्द गुप्ता,मुन्नी बिंद, आदि लोग रहे।अध्यक्षता राजबहादुर यादव ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कुआं के जगत पर मिला युवक का शव
Next: स्वास्थ्य विभाग की खामोशी से जनता हैरान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.