Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कुआं के जगत पर मिला युवक का शव

विशेष संवाददाता 16-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के धुस्का गांव स्थित कुए के जगत पर बुधवार की सुबह करीब 7 बजे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। आस पास के लोगों ने घटना कि सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ग्रामीणों के अनुसार मृतक मदनचन्द (35) धुस्का गांव का रहने वाला है। मृतक के भतीजा कंचन कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति उसे घर से बुला कर खेत में काम करने के लिए ले गया। जिसके बाद वह पूरी रात घर नहीं आया। जिस पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार की सुबह घास काटने जा रहे कुछ लोगों कि नजर कुए के जगत पर एक शव दिखाई दिया। जिस पर लोगों ने चिखना चिल्लाना शुरू कर दिया और ग्रामीणों कि भीड़ लग गयी। जिसके बाद युवक की पहचान गांव के लिए मदनचन्द बनवासी के रूप में की और परिजनों सहित कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और विलाप करने लगे। जबकि पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गयी। मृतक के कान से खून बहा हुआ था औ शरीर में कई जगहों पर चोट के निशान है। पुलिस ने  भीड़ हटवा कर शव को कब्जे में लेकर कोतवाली ले आयी। इस दौरान ग्रामीण भी बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंच गये और शव को पीएम के लिए ले जाने से रोकने लगे। जिस पर पुलिस ने समझा बुझा कर किसी तरह से शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। परिजनों का आरोप है कि मृतक मदनचन्द ने गांव के लिए युवक को कुछ पैसे उधार दिये थे। जिसको कई दिनों से मृतक वापस मांग रहा था। संभवतः इसी को लेकर विवाद हुआ है और उसकी हत्या कर दी गयी है।मृतक मदनचन्द कि मौत के बाद उसकी पत्नी मुंगा देवी सहित 2 पुत्र और 2 पुत्रियों का रो रो कर बुरा हाल है।  इस संबंध में कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है । पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक मदनचन्द के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए गाजीपुर भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दलितों व गरीबों की हत्या के लिए एसपी और डीएम को जबाबदेह बनाया जाय-माले
Next: टेल तक पानी पहुंचाने की मांग को लेकर भाकियू (भानु) का अनिश्चित कालीन धरना जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.