Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दलितों व गरीबों की हत्या के लिए एसपी और डीएम को जबाबदेह बनाया जाय-माले

ब्यूरो 16-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के जिला कमेटी की बैठक तुलसीसागर लंका कार्यालय पर सम्पन्न हुई।

बैठक को सम्बोधित करते हुए भाकपा (माले) के केन्द्रीय कमेटी सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि जिले व प्रदेश मे दलितों गरीबों की हत्या व हमले की घटना आमबात हो गई है जमानियां थाने के धुस्का गाॅव में मदनचंद मुसहर की निर्मम तरीके से हत्या तथा सैदपुर थाना क्षेत्र के दनौर गांव निवासी दलित युवा अवनीश कुमार की ठाकुर देवराज सिंह के मनबढ़ लड़के द्वारा बर्बर तरीके से पिटाई की घटना इसके ताजाउदाहरण है जमानियां कोतवाल हत्यारों को गिरफ्तार करने के बजाय बचाने में लगा है इसकी जितनी निन्दा की जाय कम है उन्होने हत्यारों के खिलाफ दलित एक्ट का मुकदमा दर्ज कर अबिलम्ब गिरफ्तार करने की माॅग के साथ पीडि़त परिवार को दस लाख आर्थिक मुआवजा देने के साथ जमानियां कोतवाल को दंडित करने की माॅग उठाई।
वही दलित अवनीश की पिटाई करने मे नामजद भोनू सिंह को तत्काल गिरफ्तार करने तथा देवराज सिंह के दबाव मे घायल दलित का मेडिकल कराने हिलाहवाली करने वाले कोतवाल सैदपुर को दंडित करने की माॅग उठाई साथ दलितों गरीबों की हत्या होने ,हमला होने पर डीएम एस पी को जबाबदेह बनाने की माॅग उठाई
उन्होने कहा कि बिना किसी योजना के लाकडाउन लगाने से गरीबो मजदूरों किसानों की स्थिति काफी खराब है रिजर्ब बैक आफ इंडियां के निर्देश के बावजूद कि 31 अगस्त तक वसूली नही होगी डन्डे के बल पर स्वयं सहायता समूहों और बटाईदार किसानों से के सी सी कर्ज की वसूली की जा रही है उन्होने मार्च 2021 तक वसूली पर रोक लगाते हुए सभी कर्जे माफ करने की मांग उठाई नही तो जनांदोलन तेज करने ,तथा मोदी सरकार द्वारा लाये गये किसान विरोधी तीन अध्यादेशो को तत्काल निरस्त करने की माॅग उठाई। बैठक को रामप्यारेराम ,मुराली वनबासी ,अमरनाथ पासवान ,योगेन्द्र भारती ,नंदकिशोर बिंद ,सरोज यादव ,मोती प्रधान ,मंजू गोड़ ,रामप्रवेश कुशवाहा ,बेचू वनबासी कन्हैया बिन्द ने सम्बोधित किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वास्थ्य विभाग मनाएगा ‘विश्व रोगी सुरक्षा दिवस’
Next: कुआं के जगत पर मिला युवक का शव

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.