Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अपर पुलिस अधीक्षक पहुॅचे अमौरा गाँव

संवाददाता 20-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

सेवराई(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के कर्मनाशा नदी के तटवर्ती गांव अमौरा में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने हर्बल खेती से जनपद ही नहीं बल्कि पुरे देश मे अपनी पहचान बनाने वाले रंगबहादुर सिंह के जय श्री राम हर्बल फार्म नर्सरी एवं काशी ऑर्गेनिक नेचुरल प्रोडक्ट फार्म पर रविवार को पहुंच कर आयुर्वेदिक औषधियों के बारे में विस्तृत जानकारी लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक अनील कुमार झा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज पूरे देश मे आयुर्वेद सभी लोगों के लिए जरूरी है । ऐसे में जनपद के अंतिम गांव जहां संसाधनों के अभाव के बावजूद भी इतनी लगन और मेहनत से हर्बल की खेती कर खुद का प्रोडक्ट तैयार करना निश्चित रूप से क्षेत्र के किसानों के लिये रँगबहादुर सिंह आदर्श  बने हुए हैं  जिनसे प्रेरणा लेकर अधिक से अधिक किसान हर्बल की खेती कर अपनी मेहनत की बदौलत अधिक से अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं । उन्होंने कहा कि इस फार्म में जितने भी आयुर्वेदिक औषधि के पौधे लगाए गए हैं उन सब के गुणों के बारे में जानकारी होना बहुत बड़ी उपलब्धि है । इसका प्रचार प्रसार अधिक से अधिक करके किसानों को जोड़ कर लाभ पहुंचाया जा सकता है । वही रंगबहादुर सिंह ने बताया कि इस समय हमारे फार्म में एलोबेरा, सतावरी, अश्वगंधा, कालमेघ , काली हल्दी ,कालमेघ , वक्ष , सर्पगन्धा, चित्रक ,अम्मा हल्दी ,देशी हल्दी,चन्दन , सफेद मूसली आदि का खेती किया हूं जिसका दवा के रूप में प्रोडक्ट भी तैयार कर खुद का मार्केटिंग भी करता हूं ।वही काशी ऑर्गेनिक नेचुरल प्रोडक्ट के डायरेक्टर जनार्दन सिंह ने बताया कि मार्केटिंग में बहुत सारी समस्याएं आती है लेकिन इसके बावजूद भी कई कंपनियों द्वारा टाइअप किया गया है ।  लभगभ बारह एकड़ में खेती करते हैं जिससे प्रतिवर्ष दस से बारह लाख रुपये का मुनाफा कमा लेते हैं ।
इस मौके पर प्रधान परमहंस सिंह ,प्रभारी निरीक्षक गहमर विमल कुमार मिश्रा ,जनार्दन सिंह , नितेश सिंह , सन्तोष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डिस्क व इन्सुलेटर जलने से लिफ्ट कैनाल की विद्युत आपूर्ति बाधित
Next: नेहरू युवा केन्द्र ने चलाया अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.