Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डिस्क व इन्सुलेटर जलने से लिफ्ट कैनाल की विद्युत आपूर्ति बाधित

संवाददाता 20-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कंदवा(चन्दौली)। क्षेत्र के बरहनी चिरईगांव स्थित रेरुआ स्वतंत्र फीडर के 33 हजार लाइन के एक दर्जन से ज्यादा डिस्क व इन्सुलेटर जलने के चलते कर्मनाशा नदी में लगे नौ लिफ्ट कैनालों की विद्युत आपूर्ति पिछले एक सप्ताह से बाधित है और सभी लिफ्ट कैनाल ठप हैं।

जिससे पानी के अभाव में फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। पानी के अभाव में किसानों को अपनी फसल बचाना भी मुश्किल हो गया है। इससे किसान काफी मुश्किल में हैं। गुहार के बाद भी गड़बड़ी ठीक न कराए जाने पर किसानों में काफी आक्रोश व्याप्त है ।
गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व आंधी पानी व बिजली के चलते रेरुआ स्वतंत्र फीडर के 33 हजार लाइन के कई डिस्क,इंसुलेटर जलने से कर्मनाशा नदी में लगे नौबतपुर, चारी, मुड्डा, चिरईगांव, धनाइतपुर, अरंगी, अदसड़, ककरैत और करौती में लगे लिफ्ट कैनालों की विद्युत आपूर्ति पिछले एक सप्ताह से बाधित है। जिससे किसानों की सिंचाई कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।इससे किसानों में हाहाकार मचा हुआ है। किसान अजीत सिंह, रविशंकर सिंह, सतीश राय, राजमोहन तिवारी, अरुण सिंह, राजेश सिंह, अशोक यादव आदि का कहना है कि अगर तत्काल गड़बड़ी दूर नहीं होती है तो पानी के अभाव में फसल बर्बाद हो जायेगी।भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष सुमन्त सिंह अन्ना, ब्लाक अध्यक्ष शिवबच्चन सिंह ने आरोप लगाया है कि स्वतंत्र फीडर बनाने व विद्युतीकरण कराने में ठेकेदार द्वारा दोयम दर्जे के सामानों के प्रयोग के चलते ही आए दिन डिस्क व इंसुलेटर जल रहे हैं। बताया कि चार दिन पूर्व ही विभाग के अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। किसान नेताओं ने चेताया है कि यदि दो दिनों के अन्दर गड़बड़ी दूर नहीं होती है तो किसान धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। जिसके जिम्मेदार शासन प्रशासन के लोग होंगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अटके ग्राम पंचायतों के भुगतान,महीनों से ब्लाक का चक्कर काट रहे प्रधान
Next: अपर पुलिस अधीक्षक पहुॅचे अमौरा गाँव

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.