Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गंभीर रूप से घायल मरीजों के लिए वरदान बनीं 108 एंबुलेंस सेवा

ब्यूरो 30-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। सरकार द्वारा चलाई जा रही एंबुलेंस सेवा उन लोगों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। जो विपरीत परिस्थितियों में इलाज के लिए इधर-उधर भटकने के बजाय सीधे अस्पताल पहुंच जाते हैं, जहां समुचित इलाज के बाद उनकी जान बचाई जाती है।

ऐसा ही एक उदाहरण मंगलवार को देखने को मिला । 108 एंबुलेंस सेवा लखनऊ के कॉल सेंटर से गाजीपुर एंबुलेंस प्रभारी को फोन आया जिसकी जानकारी के बाद तत्काल पायलट पवन कुमार और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) सूरज कुमार रायपुर सदर गांव पहुंचे । मौके पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मचारियों ने देखा कि असगर (32) के सिर पर हथौड़े से प्रहार किया गया था और उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। इसके बाद तत्काल जिला अस्पताल लाया गया और वहाँ से असगर को वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया। 108 एंबुलेंस प्रभारी रवीर वर्मा ने बताया कि जैसे ही लखनऊ से फोन आया, तत्काल बताए गए लोकेशन पर पायलट पवन कुमार और ईएमटी सूरज कुमार 108 एंबुलेंस के साथ पहुंचे । वहां पर गंभीर रूप से घायल असगर को रेस्क्यू करते हुए जिला अस्पताल ले गए और फिर उन्हें ईएमटी सूरज कुमार की देखरेख में वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू हुआ और अभी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। उन्होने बताया कि वर्तमान में जनपद में 42 एम्बुलेंस 102 सेवा, 108 एम्बुलेंस 37 एवं एएलएस एंबुलेंस सेवा की 3 एंबुलेंस मौजूद हैं जिसमें से 108 नंबर की नौ एवं एक एएलएस एम्बुलेंस को कोविड-19 कार्य के लिए सुरक्षित किया गया है। रवीर ने बताया कि 108 एवं ए एल एस एंबुलेंस द्वारा अगस्त 2020 में लगभग 540 तथा सितंबर 2020 में अभी तक लगभग 40 कोरोना उपचाराधीनों को कोविड एल 1, एल 2 एवं एल 3 अस्पतालों में भर्ती कराया जा चुका है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: युवा आये आगे, दें अपना योगदान
Next: विपक्ष की आवाज को जबरिया दबाया नही जा सकता – मन्नू सिंह

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

14 मार्च को दीवानी न्यायालय में विशेष लोक अदालत का आयोजन

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

12 मार्च को महिला जनसुनवाई व समीक्षा बैठक आयोजित होगी

ब्यूरो 09-03-2026
CSF-Logo-500x280

पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की अफवाह पर प्रशासन ने किया खंडन

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.