Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विपक्ष की आवाज को जबरिया दबाया नही जा सकता – मन्नू सिंह

ब्यूरो 30-09-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

दिलदारनगर। स्थानीय रॉयल पैलेस में समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में कोरोना से बचाव हेतु एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम व सोशल मीडिया जागरूकता अभियान कार्यक्रम का विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में बुधवार को बैठक किया गया।
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह के प्रतीनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि इस वैश्विक महामारी कोरोनो में सरकार के दिशा निर्देश का पालन करते हुवे आप समाजिक दूरी बनाकर मास्क का प्रयोग जरूर करे ताकि कोरोना जैसे महामारी से बचा जा सके और लोगो को भी मास्क व सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक करते रहे। वही उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में अखिलेश यादव जैसा विकाश व जमानियां में ओम प्रकाश सिंह जैसा विकाश किसी ने नही किया है। वही उन्होंने समाजवादी पार्टी के अंदर सोशल मीडिया चलाने वालों को आगामी चुनाव में ऐतिहासिक विजय दिलाने के लिए जीत का मूल मंत्र दिया। वही उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्ग के लोग परेशान है और अब समय आ गया है कि इन झूठ बोलने वालों को मुंहतोड़ जबाब दे और सपा का सरकार बनाये ताकि सभी वर्गों का विकाश हो सके। सपा आंदोलन की कोख से पैदा हुई पार्टी है उसकी आवाज को जबरिया दबाया नही जा सकता। इस सरकार में विकाश का दर घटता जा रहा है और लूट, हत्या, अपहरण, छिनैती, बलात्कार, गुंडई का ग्राफ इस सरकार में बढ़ता जा रहा है जो आम आवाम के लिए ठीक नही है। वही विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि सभी लोग कोरोना महामारी में सरकार के दिशा निर्देश का पालन करते हुवे आप पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सरकार के गलत नीतियों का विरोध जन जन तक पहुचाए व पूर्व की सपा सरकार के कार्यो को जनता को बताये की सपा सरकार ही सबका विकाश कर सकती है। भाजपा वाले सिर्फ मुह से विकाश करना जानते है। इनको आम आवाम से कोई सरोकार नही है। वैसे लोगों को बेनकाब करके सपा सरकार बनाने की जरूरत है ताकि गांव गरीब किसान नौजवान का भला हो सके। कार्यक्रम के अंत मे हाथरस की बेटी मनीषा वाल्मीकि की जघन्य हत्या की निंदा करते हुवे उसके दोषियों को तत्काल कड़ी कार्यवाई की मांग की व उसके असामयिक मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना प्रकट की गई।इस मौके पर अमित ठाकुर, अबूबकर खाँ, शेषनाथ यादव, कृष्णा मौर्या, राहुल राज सिंह, एहशान खाँ, जमशेद खाँ, सुदिष्ट यादव, सद्दाम खाँ, अजय गुप्ता, विपुल सिंह, रजनीकांत यादव, गोपाल जायसवाल, रणविजय यादव, तौकीर खाँ, कृष्णानन्द यादव, मोहित गुप्ता, विजय यादव, अजित गुप्ता, भोला यादव, रामचीज यादव, संजय यादव आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उर्मिलेश पाण्डे ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गंभीर रूप से घायल मरीजों के लिए वरदान बनीं 108 एंबुलेंस सेवा
Next: पुलिस ने चलाया अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.