Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आगामी त्योहारो के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जारी किये नई गाइड लाईन

ब्यूरो 15-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आगामी त्योहारो के देखते हुए तथा कोविड-19 के मद्देनजर नई गाइड लाईन जारी की गयी है।

जिसमें रामलीला, मेला, दुर्गा पूजा, मूर्ती विसर्जन, जुलूस से सम्बन्धित सभी दिशा निर्देश विस्तार से दिये गये है। शासन द्वारा जारी नई गाईड लाइन का शत-प्रतिशत पालन कराने के उद्देश्य से वृहस्पतिवार को जिलाधिकारी एम पी सिंह की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह की उपस्थिति में एक महत्तपूर्ण बैठक राईफल क्लव सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि सार्वजनिक स्थानो, चौराहो, सड़को के किनारे पर मूर्तियो की स्थापना न किया जाये। इच्छुक व्यक्ति अपने-अपने घरो पर मूर्ती स्थापित कर पूजा अर्चना कर सकता है लेकिन मूर्तियो का आकार छोटा रहे तथा मूर्ती विसर्जन के समय केवल 05 व्यक्तियों को ही अनुमति दी जायेगी। उन्होने कहा आयोजन स्थल पर थर्मल स्क्रीनिंग, की व्यवस्था अनिवार्य रहेगी साथ ही हैंड सेनेटाईजर की उपलब्धता सुनिश्चित रहेे। आयोजन स्थल पर प्रवेश व निकास के अलग-अलग द्वार रखने का निर्देश देते हुए इन स्थलो पर केवल उन्ही व्यक्तियो को प्रवेश की अनुमति होगी जिनमे कोरोना के लक्षण नही होगे साथ ही उनके पास फेस मास्क सैनिटाईजर मौजूद रहे और वे सोशल डिस्टेसिंग का पालन अनिवार्य रूप से करेंगे। उन्होने कहा कि कार्यक्रम में 65 साल से ज्यादा के व्यक्ति एवं 10 साल के उम्र के बच्चे और गर्भवती महिलाये शामिल नही होगी। बैठक में समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, दुर्गा पूजा समिति एवं
रामलीला कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रदेश में पिछड़े वर्ग पर हो रहे अन्याय व अत्याचार पर लगे लगाम-रामनिवास यादव
Next: आपदा प्रबंधन बैठक का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.