Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आपदा प्रबंधन बैठक का हुआ आयोजन

ब्यूरो 15-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गाजीपुर राजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकरियों के साथ आपदा प्रबंधन बैठक का आयोजन किया गया।

जिसमें जिला आपदा प्रबन्धन योजना, 2020-21 को अद्यतन किये जाने, राष्ट्रीय आपदा प्रबंध प्राधिकरण के गाइड लाइन के अनुसार जनपद की जोखिम,खतरा, संवेदनशीलता, क्षमता (एच0आर0भी0ए0) एवं खतरे का क्षेत्रवार सम्बन्धित विभागों से एस0ओ0पी0 तैयार कर योजना हेतु निर्देशित किया गया। जिससे कि उसे जिला आपदा प्रबंधन योजना में समाहित कर जनपद स्तर पर घटित होने वाली आपदाओं से निपटने में सहायक हो सके और जन धन हानि को न्यून किया जा सके। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 द्वारा निर्देशित किया गया कि समस्त विभागाध्यक्ष आई0डी0आर0एन0 की बेवसाइट पर आपदा से सम्बन्धित उपकरण एवं मानव संशाधन अपलोड करायें। जिससे किसी भी प्रकार की आपदा आने पर त्वरित कार्यवाही की सके। अपलोड करने पर किसी भी प्रकार की समस्या के निवारण हेतु डी0आई0ओ0 एन0आई0सी से भी सहयोग लिया जा सकता है।साथ ही डिजास्टर मैनेजमेन्ट एक्ट 2005 पर चर्चा करते हुए उसके प्रचार प्रसार करने के लिये निर्देशित किया गया। आपदा विशेषज्ञ अशोक राय, द्वारा आपदा प्रबंधन योजना एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 पर समस्त अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गयी । बैठक में समस्त तहसीलदार, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, मुख्य अग्निशमन अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता लो0नि0वि0 और अधिशासी अभियन्ता देवकली और अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे। बैठक को सफल बनाने में आपदा प्रबंधन लिपिक राधेश्याम राजभर का सराहनीय योगदान रहा है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आगामी त्योहारो के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जारी किये नई गाइड लाईन
Next: छात्रवृत्ति हेतु आनलाइन आवेदन किये जाने की तिथि 05 नवम्बर तक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

जमीन विवाद में महिला से मारपीट का आरोप, दो जेठों पर एफआईआर दर्ज

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

शादी के दिन युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

ब्यूरो 21-07-2026
CSF-Logo-500x280

महाविद्यालय के बाहर नशीले पदार्थों की बिक्री पर शिक्षकों ने जताई नाराजगी, कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 21-07-2026
d5d1803a-8f0c-44b1-94d2-c037adc5dbd8

चोरी के जनरेटर का तार बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 21-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.