Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हार से सबक लेनी वाली टीम ही अंत में विजय पताका फहराती है-विधायक सुशील सिंह

संवाददाता 17-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कन्दवा(चन्दाैली)। क्षेत्र के कम्हरिया गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को दो दिवसीय क्षेत्रीय / राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच महेंद्रा टेक्निकल इण्टर कालेज चंदौली व परेवा के बीच खेला गया। जिसमें परेवा की टीम ने चन्दौली की टीम को 25 – 18, 15- 10 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच गाजीपुर और डिग्घी के बीच खेला गया। जिसमें गाजीपुर ने डिग्घी की टीम को 25 -09, 1 5- 09 से पराजित किया।

इस अवसर पर बोलते हुए मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है। सबसे बड़ी बात है खेल में प्रतिभाग करना। हार से सबक लेकर आगे बढ़ने वाली टीम ही अंत में विजय पताका फहराने में कामयाब होती है। इसलिए हारने वाली टीम को कभी भी मायूस नहीं होना चाहिए। प्रतियोगिता के अन्य मैचों में मांटीगांव की टीम ने महुअर बिहार की टीम को 25 -13, 25- 23 से हरा कर अगले दौर में प्रवेश किया। कमेंट्री डाक्टर जय कुमार सिंह और रितेश राज ने किया। इस अवसर पर अनिल सिंह झुन्ना, अजीत सिंह, दुर्गविजय सिंह, डॉ राकेश सिंह, अमरेंद्र सिंह, कामेश सिंह, रोहित आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एबीएसए कार्रवाई से शिक्षकों में मचा हड़कम्प
Next: विधायक ने हवन पूजन कर सिल्ट सफाई का किया शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.