Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विधायक ने हवन पूजन कर सिल्ट सफाई का किया शुभारंभ

संवाददाता 17-10-2020

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

कंदवा(चन्दौली)। स्थानीय प्राथमिक विद्यालय के समीप शनिवार को नहरों के सिल्ट सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने हवन पूजन कर सिल्ट सफाई का शुभारंभ किया। मौके पर सिंचाई विभाग के अधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

सिंचाई विभाग ने सैयदराजा विधानसभा के चन्द्रप्रभा प्रखंड के नहरों के सिल्ट सफाई की योजना बनाई है। किसानों के रबी 1428 फसलों को देखते हुए सिल्ट सफाई कराया जाएगा। ताकि किसानों को टेल तक पानी मिल सके। नहरों में साफ सफाई के अभाव में किसानों को टेल तक पानी नहीं मिल पाता है। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि नहरों की साफ सफाई के अभाव में किसानों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। किसानों को टेल तक पानी न मिलने से फसल बर्बाद होने लगती है। इसके लिए सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के समस्त नहरों के सिल्ट की सफाई करने का निर्देश दिया गया है। ताकि किसानों को खेतों को पानी मिल सके। इस मौके पर अधिशासी अभियंता मूसाखाड़ मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता सुरेश कुमार आजाद, एसडीओ अमित श्रीवास्तव, अवर अभियंता राजेश कुमार, अच्युतानंद त्रिपाठी, मृत्युंजय सिंह दीपू, पवन सिंह, कमलेश राय, विनीत कुमार सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: हार से सबक लेनी वाली टीम ही अंत में विजय पताका फहराती है-विधायक सुशील सिंह
Next: महिलाओं के सम्मान के लिए शुरू हुआ ‘मिशन शक्ति’ अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.